{"_id":"5eff928b8ebc3e43272dc513","slug":"aligarh-bablu-was-robbed-by-throwing-axles-and-puncturing-tires-on-the-highway-city-office-news-ali2377398123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हाईवे पर एक्सल फेंक व टायर पंचर कर लूट करता था बबलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हाईवे पर एक्सल फेंक व टायर पंचर कर लूट करता था बबलू
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के शव को ले जाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
मुठभेड़ में मारा गया बावरिया गिरोह का सरगना बबलू उर्फ गंजा लूट व डकैती के लिए माहिर था। कई केसों में दुष्कर्म की बात भी सामने आई, मगर कुछ जगहों पर पुलिस के सामने पीड़ितों ने बेइज्जती के डर से मुंह नहीं खोला। खास बात है कि वह 2014 के बाद से पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा और सिर्फ एक केस में अब तक जेल गया।
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि बबलू उर्फ गंजा द्वारा अपना एक संगठित गिरोह बना रखा था। उत्तर प्रदेश व हरियाणा के विभिन्न जिलों में अपना नाम व स्थान बदल-बदल कर हाईवे व एक्सप्रेस वे मार्ग पर एक्सल फेंककर, सड़क पर कील डालकर गाड़ी में पंक्चर कर करके, लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम देने और घरों में घुसकर लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। घटना के दौरान व मारपीट के साथ महिलाओं से दुर्व्यवहार भी करता था।
इन घटनाओं में शामिल रहा बबलू--
- 07-11-2014 को अतरौली में सराफ की दुकान में लूट की, जिसमें बबलू पर 2500/- का इनाम था।
- वर्ष 2014 में बुलंदशहर सलेमपुर में गाड़ी संख्या यूपी-80बी 925, लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवरात तथा कैश लूट की। इसमें 5,000/- का इनाम था।
- 28-02-2014 को ककोड़ बुलंदशहर में ट्रैक्टर लूटा और पीड़ितों को बांधकर डाल गए।
- 04-07-2014 को ककोड़ बुलंदशहर में ट्रैक्टर ट्रॉली लूटी और सवारियों को खेत में बांध गए।
- 20-09-2014 को बुलंदशहर कोतवाली नगर में घर में घुसकर लूट, डबल बैरल बंदूक भी ले गए।
- 20-21/10/2014 की रात्रि में बुलंदशहर के डिबाई में घर में घुसकर 4 लाख नकदी, रिवाल्वर, डबल बैरल बंदूक, जेवरात लूटे।
- 24-10-2019 को टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कील फेंककर गाजियाबाद से लौट रहे ठेकेदार से 9 लाख रुपये लूटे। जिसमें 50000/- का इनाम था।
-27-01-2020 को जनपद पलवल हरियाणा के थाना हाथिन क्षेत्र में दिल्ली, मथुरा, केएमसी रोड पर कार सवारों से लूट व किशोर से कुकर्म किया। इसमें हरियाणा से भी 50 हजार का इनाम था।
विज्ञापन
-वर्ष 2017 में एक्सप्रेस-वे पर टप्पल क्षेत्र में एक फार्म हाउस में डकैती व बस लूट में वांछित था।
कुल चौदह मुकदमे दर्ज, परिवार की खोज जारी
एसएसपी के अनुसार अब तक की जानकारी के अनुसार उस पर कुल 14 मुकदमे दर्ज मिले हैं। बाकी परिवार की खोज कराई जा रही है। वहीं उसे यहां शरण देने वाले और पैरोकारी में मदद करने वालों को भी खोजा जा रहा है।
फरार साथियों के लिए यूपी-हरियाणा में अलर्ट
मुठभेड़ में इसके साथ तीन अन्य साथियों के होने का इनपुट मिला है, उनके लिए यूपी के अपने व आसपास के जिलों के साथ साथ हरियाणा में भी अलर्ट करा दिया गया है।