फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: BA third year team was the winner in tug of war and kabaddi

अलीगढ़ : रस्साकशी व कबड्डी में बीए तृतीय वर्ष की टीम रही विजेता

Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: BA third year team was the winner in tug of war and kabaddi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

टीकाराम कन्या महाविद्यालय के संस्थापक दिवस समारोह पर शनिवार को नजारा कुछ अलग था। कक्षाओं में किताबों की जगह खिलाड़ियों की पाठशाला खेल मैदान पर लगी। खिलाड़ियों की जोर आजमाइश पर खूब तालियां बजीं। साथी खिलाड़ियों का छात्राओं ने खूब उत्साहवर्धन किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने योग व सूर्य नमस्कार का संगीतमय प्रदर्शन किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की टीम विजेता, बीकॉम तृतीय वर्ष की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में बीए तृतीय वर्ष की टीम विजेता, बीए प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही। 50 मीटर दौड़ में पूर्णिमा शर्मा प्रथम, खुशबू द्वितीय, प्रीति तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट प्रतियोगिता में नेहा बघेल बीए प्रथम वर्ष प्रथम, पूर्णिमा शर्मा बीए प्रथम वर्ष द्वितीय व रजिया बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व संस्थापक दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप ने छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के सह मंत्री मनोज शर्मा ने छात्राओं को खेलों के माध्यम से शारीरिक व मानसिक शक्ति प्राप्त कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा ने छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव हरीप्रकाश गुप्ता व सदस्य डॉ. मणि भार्गव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी पुरस्कृत
अलीगढ़। डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा ने पुरस्कृत किया। हॉकी अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम विजेता रही। अतर महाविद्यालयीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 75 से 81 किग्रा भार वर्ग के लाइट हैवी वेट में वंशिका बीए तृतीय वर्ष विजेता रहीं। हैवी वेट में आकृति कौशिक उप विजेता, 57 से 60 लाइट वेट में श्रुति पाठक बीए द्वितीय वर्ष उप विजेता रहीं। उन्हें पुरस्कृत किया गया। संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. मंजूलता ने किया। इस अवसर पर क्रीड़ा समिति की सदस्य डॉ. कविता भारती, डॉ. शालिनी चौधरी, डॉ. शैली शर्मा, डॉ. विनीति गुप्ता, डॉ. रीता गुप्ता, दीपिका चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed