{"_id":"6240a64e87b564001f665a3e","slug":"aligarh-auto-running-without-number-plate-to-avoid-challan-aligarh-news-ali2879553116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : चालान से बचने के लिए बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : चालान से बचने के लिए बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ऑटो
विज्ञापन
शहर के रसलगंज चौराहे से गुजरता बिना नंबर प्लेट वाला ऑटो। अमर उजाला
- फोटो : CITY OFFICE
शहर के अंदर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कई चालक अपने ऑटो दौड़ा रहे हैं। चालान से बचने के लिए इन वाहनों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी होती है। साथ ही इन ऑटो का न तो फिटनेस होता है और न ही बीमा, परमिट व टैक्स जमा किया जाता है।
अगर कोई हादसा हो जाए या फिर किसी सवारी के साथ अनहोनी हो जाए तो ऐसे ऑटो को पकड़ना मुश्किल है। इसके बावजूद यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी इन पर नकेल नहीं कस पा रहे हैं। शहर के अंदर के विभिन्न मार्गों पर सीएनजी वाले 800 ऑटो को परमिट दिया गया है।
परमिट वाले इन ऑटो की पहचान करने के लिए अभियान चलाकर यूनिक नंबर पेंट कराया गया था। इतना ही नहीं, सवारियों के खोए सामान की सूचना पर कई टेंपो चालकों से सामान भी वापस दिलवाया गया, लेकिन यह तब ही संभव हुआ, जब सवारी परमिट और यूनिक नंबर वाले ऑटो में बैठी थी।
विज्ञापन
जबकि अब शहर के अंदर बिना नंबर प्लेट चल रहे ऑटो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिन हो या रात, यह ऑटो सवारियों को बैठाकर खुद के साथ-साथ सवारियों की जान जोखिम में डालकर चलते हैं।
चालान से बचने के लिए चालक बिना फिटनेस, बीमा, परमिट, टैक्स और नंबर प्लेट हटाकर वाहन दौड़ा रहे हैं। वहीं, चौराहों-तिराहों पर खड़ी पुलिस से बचने के लिए चालक वाहन को बेतरतीब दौड़ाते हैं। इससे हादसा होने पर विवाद की स्थिति बन जाती है। पिछले एक साल में हुए हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है।
- एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी को अभियान चलाकर परमिट या नंबर प्लेट के बिना दौड़ा रहे ऑटो चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संभागीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा तय किया जा चुका है कि जहां-जहां सीएनजी पेट्रोल पंप हैं। वहां सिर्फ सीएनजी ईंधन वाले टेंपो ही चलेंगे। - केडी सिंह गौर, आरटीओ।
अभियान चलाकर टेंपो करेंगे सीज
- चुनावी व्यस्तता के चलते बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहनों पर नकेल नहीं कस पाए थे। यातायात पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाएंगे। बिना नंबर प्लेट या अन्य दस्तावेजों के बिना जो टेंपो दौड़ते मिलेंगे। उन सभी को सीज करवा दिया जाएगा। इसके बाद विधिक क्रम में इनकी नीलामी भी करवाई जाएगी। - फरीदउद्दीन, आरटीओ प्रवर्तन।