फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Aunt pressurized to have physical relationship with husband

अलीगढ़ : मौसी ने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला

Fri, 17 Sep 2021 03:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Aunt pressurized to have physical relationship with husband
सिविल लाइन क्षेत्र में रिश्ते की मौसी ने एक छात्रा पर अपने पति के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर छात्रा के साथ गाली गलौज और मारपीट भी की गई है। छात्रा की मां की ओर से आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

छात्रा शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में अध्ययन करती है। छात्रा का अपनी मौसी के घर आना जाना होता था। आरोप है कि पिछले दिनों मौसी ने छात्रा पर इस बात के लिए दबाव डाला कि वह उसके शौहर के साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने इस बात का विरोध किया तो पति पत्नी द्वारा छात्रा के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने यह बात घर पर आकर अपने परिजनों को बताई। परिजन इस मामले को लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी मौसी और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed