{"_id":"5f12cc5b27bd5e355323ee82","slug":"aligarh-atrauli-man-killed-thrown-in-well-deceased-missing-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः अतरौली में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, तीन दिन से था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः अतरौली में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका, तीन दिन से था गायब
Sat, 18 Jul 2020 03:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 18 Jul 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के अतरौली के गांव ककेथल में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। तीन से लापता युवक का शव एक कुएं से पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गांव ककेथल निवासी वीरेश वाल्मीकि उर्फ वीरू पुत्र मिश्री लाल मजदूरी करता था। ब्रहस्पतिवार को गांव का अवधेश उसे खेत की मेड करवाने की कहकर घर से बुलाकर ले गया था। शाम को जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने तलाश आरम्भ कर दी।
विज्ञापन
अवधेश के नलकूप पर खून व घसीटे जाने के निशान तथा नलकूप की छत पर वीरेश की चप्पल और केप पड़ी मिली। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। वीरेश की मौसी गुड्डी देवी पत्नी बलवीर सिंह ने गांव के अवधेश, डैनी और बनवारी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर बनवारी को पकड़ लिया जबकि डैनी के घर उसके खून से सने कपड़े पुलिस को मिले। पुलिस ने बनवारी से कड़ी पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
शनिवार सुबह पुलिस ने गांव के उमेश शर्मा के खेत मे बने पुराने कुआं से वीरेश का शव बरामद कर लिया। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। कोतवाल धर्मेंद्र पंवार का कहना है अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में यह हत्या हुई है।