फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Artifacts and models of science attracting everyone

अलीगढ़: सबको लुभा रहीं कलाकृतियां व विज्ञान के मॉडल

Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Artifacts and models of science attracting everyone
नुमाइश दरबार हॉल में कला वीथिका में सजीं कलाकृतियों व विज्ञान के मॉडल की जानकारी लेते दर्शक । संव - फोटो : CITY OFFICE
दुनिया रंग- बिरंगी है। बदलते दौर में जीवन के ऐसे ही कुछ रंग पीछे छूट जाते हैं तो कुछ नए भर जाते हैं। जीवन के इन्हीं रंगों को क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी के कलाकारों ने अपने ही अंदाज व कला के माध्यम से प्रस्तुत करने का काम किया है। जिनकी रचनात्मकता के शहरवासी भी कायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कृष्णांजलि नाट्यशाला के पास में बने दरबार हॉल में सजी कला वीथिका व विज्ञान प्रदर्शनी में सजी कलाकृतियों व विज्ञान के मॉडल आने वाले दर्शकों को अपनी ओर लुभा रहे हैं। साइंस क्लब, बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा के बैनर तले इसका आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकांश कलाकारों ने भारतीय संस्कृति व प्रकृति को आधार बनाते हुए कलाकृतियों को तैयार किया है। प्रदर्शनी में लोक कला, ग्राफिक, स्कल्पचर नेचर पेंटिंग, मॉर्डन आर्ट, कोलाज लोगों को खूब भा रहे हैं। कलाकारों ने मॉर्डन डिजायन को कैनवास पर बड़े ही आकर्षक तरीके से उकेरा गया है। बाल कलाकारों की भावनाओं की अभिव्यक्ति चित्रों को प्रदर्शित करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास
कला वीथिका में स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाले जिले के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में कलाकृतियां सजायी गई हैं। यहां स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले पंडित मोहन लाल गौतम, वनारसी दास, ठा. मलखान सिंह, तोताराम राठी, नबाव सिंह चौहान, कैप्टन अब्बास अली, आफताब अहमद आदि के संक्षिप्त इतिहास व योगदान की जानकारी दी गई है।

आकर्षित कर रहे हैं विज्ञान के मॉडल
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण से जुड़े विज्ञान के मॉडल बनाकर उन्हें आकर्षक तरीके से सजाया है। इन मॉडलों को देखने व उनके बारे में जानकारी लेने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ देखी जा रही है। जिले भर के तमाम स्कूल, कॉलेज से जुड़े विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अपनी कलाकृतियों व तैयार मॉडल को लेकर व प्रदर्शनी में सजाने को पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी के कोआर्डिनेटर राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन दस जनवरी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed