फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Angry woman committed suicide by consuming poison

अलीगढ़ : युवती को भगाने के आरोप से क्षुब्ध महिला ने जहर खाकर दी जान

Tue, 12 Apr 2022 10:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Angry woman committed suicide by consuming poison
नारायनी देवी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : GANGIRI
युवती को घर से भगाने का आरोप लगाने एवं मारपीट करने से क्षुब्ध होकर एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। महिला के जेठ ने युवती के परिजन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवती के पिता को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना गंगीरी के गांव कुमरौआ निवासी स्वर्गीय महेंद्र सिंह की पत्नी नारायनी देवी (35) गांव के बाहर एक छोटी सी दुकान में गुटखा, बीड़ी बेचती हैं। सोमवार की शाम को एक युवती घर से गायब हो गई। युवती के परिवार वालों ने नारायनी देवी पर युवती को भगाने का आरोप लगाते हएु मारपीट कर दी।
विज्ञापन

नारायनी देवी ने झूठे आरोप व मारपीट से कुपित होकर दुकान से अपने घर आकर जहर खा लिया और बच्चों के साथ सो गई। मंगलवार की सुबह जब बच्चे जागे तो तब पता चला कि नारायनी देवी की मौत हो गई है। परिवार वालों ने 112 नंबर पर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने नारायनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। भागने वाली युवती के पिता को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले ही बच्चों के सिर से उठा था पिता का साया
मृतका के जेठ ने युवती के पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने नारायनी देवी के शव का गांव में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया। नारायनी देवी अपने पीछे चार बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गई।

चारों के सिर से ठीक एक साल पहले आज ही के दिन पिता का साया उठा था। एक साल बाद अब मां की मौत होने से देवेंद्र (12), अर्जुन (08), निर्मला (10), सर्वेश (09) अनाथ हो गए। इधर, जो युवती शाम को घर से गायब हुई थी वह नारायनी देवी की मौत के कुछ घंटे बाद रात को ही घर वापस आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed