फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Amrapali and Leena sparkle on the Kohinoor stage

अलीगढ़ : कोहिनूर मंच पर आम्रपाली व लीना ने बिखेरा जलवा

Sat, 25 Dec 2021 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Amrapali and Leena sparkle on the Kohinoor stage
कोहिनूर मंच पर आयोजित टीवी स्टार नाइट में प्रस्तुति देती कलाकार अम्रपाली। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
कोहिनूर मंच पर शुक्रवार रात टीवी स्टार नाइट में टीवी व बॉलीवुड कलाकार आम्रपाली व लीना जुमानी ने जलवा बिखेरा। फिल्मी गीतों पर किए गए आकर्षक नृत्य ने युवा दर्शकों में जोश भर दिया। गायक तन्मय चतुर्वेदी ने कई फिल्मी गीत गाकर संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अनीता जैन, सुधीर मित्तल, एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल व सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने किया। इसके बाद टीवी एक्ट्रेस आम्रपाली गुप्ता ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों पर नृत्य कर समां बांध दिया। आम्रपाली ने कुबूल सीरियल में काम किया था। नच बलिए में भी परफारमेंस दे चुकी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को साकी साकी रे, गली गली में, सैंया जी, सजना तेरे लिए सजना, मैं पानी पानी हो गई, कोका कोका, बांसुरी, कोई शहरी बाबू आदि गानों पर नृत्य कर संगीत प्रेमियों को गदगद कर दिया। फिल्म हिम्मतवाला फेम प्रसिद्ध बॉलीवुड एवं टीवी एक्ट्रेस लीना जुमानी ने हैया ओ हैया, दीदार दे, दिलबर दिलबर, कुसु कुसु आदि गानों पर नृत्य कर युवाओं को सीटों से उठकर नृत्य करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि वह वर्तमान में कुमकुम भाग्य सीरियल में तनु का रोल कर रही हैं। इन बीच गायक कलाकार तन्मय चतुर्वेदी ने आया तेरे दर पर दीवाना, दमादम मस्त कलंदर, ठर्की छोकरो, खइके पान बनारस वाला, तुम ही हो आदि गाने गाकर संगीत प्रेमियों को गदगद कर दिया। कार्यक्रम संयोजक शमी मदान व नुमाइश बाबू अर्पित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समूचा पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

कोहिनूर मंच पर आयोजित टीवी स्टार नाइट में प्रस्तुति देती कलाकार लीना जुमानी। संवाद

कोहिनूर मंच पर आयोजित टीवी स्टार नाइट में प्रस्तुति देती कलाकार लीना जुमानी। संवाद- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed