फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Ambedkar statue damaged in Chamraula, uproar

अलीगढ़ : चमरौला में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Tue, 26 Oct 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Ambedkar statue damaged in Chamraula, uproar
इगलास के गांव चमरोला में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित होने की सूचना पर पहुचें बसपा जिलाध्यक्ष रतन द - फोटो : CITY OFFICE
महानगर से सटे रोरावर थाना क्षेत्र के गांव चमरौला में किसी असामाजिक तत्व ने रविवार रात आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। खबर पर बसपा नेताओं की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस के समझाने और प्रतिमा बदलवाने के आश्वासन पर विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन

गांव चमरौला में बुद्धमय भारत सेवा समिति का पार्क है, जिसमें आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। रात में किसी असामाजिक तत्व ने प्रतिमा की उंगली तोड़ दी। सोमवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो बखेड़ा हो गया। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। खबर पर इंस्पेक्टर रोरावर भी पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, लवकुश शर्मा, छत्रपाल सिंह, अशोक कश्यप आदि बसपाई पहुंच गए। यहां पुलिस से वार्ता के बाद नई प्रतिमा लगवाना तय हुआ, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। वहीं पुलिस स्तर से आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तारी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। शाम तक वहां नई प्रतिमा लगवा दी गई थी। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी के विषय में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed