फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Alumnus shot dead at AMU Athletics Ground

अलीगढ़: एएमयू एथलेटिक्स ग्राउंड में पूर्व छात्र की गोली मारकर हत्या

Fri, 09 Oct 2020 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Alumnus shot dead at AMU Athletics Ground
शानू अब्बास। फाइल फोटो (इसी युवक की एएमयू के एथलेटिक्स ग्राउंड में गोली मारकर हत्या कर दी गई) - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में बृहस्पतिवार शाम एएमयू के पूर्व छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खबर पर कुछ ही देर में इलाका पुलिस व एएमयू की प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई और शक के आधार पर मौके पर मौजूद दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया गया। घटना के मूल में मामूली विवाद सामने आया है। देर रात तक तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस दोस्तों से पूछताछ में जुटी थी।
मूलरूप से क्वार्सी के जाकिर नगर गली नंबर दो निवासी चांद बाबू के 22 वर्षीय बेटे शानू अब्बास ने एएमयू से 11वीं की पढ़ाई की थी, मगर पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। पिता के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर शानू घर पर ही था। इसी बीच उसका एक दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया और वे लोग एएमयू के एथलेटिक्स ग्राउंड पहुंचे। जहां शाम करीब 5 बजे शानू का जमालपुर निवासी ओसामा से किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शानू ने ओसामा को थप्पड़ मार दिया। उस समय तो कुछ दोस्तों ने विवाद शांत करा दिया। इसी बीच शानू अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से सिगरेट लेने जाने लगा तो आरोप है कि तभी ओसामा ने शानू के पीछे से गर्दन पर तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे शानू की मौके पर ही मौत हो गई। कैंपस में गोली चलने की खबर पर पुलिस व प्रॉक्टोरियल टीम के साथ प्रॉक्टर वसीम अली भी पहुंच गए। शानू को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, मगर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने मौके से युवक के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने में बैठा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभी तक की जांच में हत्या आपसी विवाद में होना माना जा रहा है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अभिषेक एसपी सिटी
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के परिसर में दो युवकों ने जीवनगढ़, जाकिर नगर गली नंबर 2 के रहने वाले युवक बाबा शानू उर्फ अब्बास को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हमने घटना को अंजाम देकर भाग रहे युवकों को गश्त कर रही प्रॉक्टोरियल टीम की सहायता से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी जा रहे हैं। - प्रोफेसर वसीम अली, प्रॉक्टर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

उर्दू अखबार में संवाददाता हैं पिता
शानू के पिता लखनऊ से प्रकाशित एक उर्दू अखबार के स्थानीय संवाददाता हैं। पिता के अनुसार, उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा है कि उसके बेटे को क्यों मारा गया है। शानू उसके दो बेटों में सबसे बड़ा बेटा है। फिलहाल, इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed