फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: All leaders including BL Santosh paid tribute to Kalyan Singh

अलीगढ़ : बीएल संतोष समेत तमाम नेताओं ने कल्याण सिंह अर्पित किए श्रद्धासुमन

Mon, 30 Aug 2021 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: All leaders including BL Santosh paid tribute to Kalyan Singh
मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देतीं भाजपा नेता रीत - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए रविवार को नेताओं का तांता लगा रहा। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रूमाना सिद्दीकी सहित सहित कई नेताओं ने कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष शीश झुका कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष मैरिस रोड स्थित कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां पर राजू भैया से घर-परिवार की जानकारी प्राप्त की। बीएल संतोष ने राजू भैया को बताया कि एक बार कल्याण सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

उस समय तक वह सात बार विधायक निर्वाचित हो चुके थे। वह बहुत मेहनती थे। इससे पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का स्वागत प्रदेश के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद सतीश गौतम, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य अनीता जैन, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जगमोहन गुप्ता, डॉ. विभव वार्ष्णेय, जिला पंचायत सदस्य लाला प्रधान, सत्या सिंह, हरिशंकर गौड़ आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोककल्याण के लिए समर्पित था कल्याण का जीवन : रीता
पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचीं भाजपा सांसद रीता बहुगुणा ने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में जिस तरह लाखों लोग उमड़े, इस बात को सिद्ध करता है कि उनका जीवन जनता एवं राष्ट्र को समर्पित था। सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को देखना चाहिए कि किस तरह की कृति उन्हें जनता में लोकप्रिय बनाती है।
राज्य अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रूमाना सिद्दीकी ने कहा कि कल्याण सिंह मुस्लिमों की पूरी मदद करते थे। उन्होंने कहा कि एएमयू में जो लोग शोक व्यक्त करने का विरोध कर रहे हैं, वह गलत है। विरोध करने का कोई सेंस नहीं है।

इसके अतिरिक्त राज्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य घनश्याम सिंह लोधी, सहारनपुर के महापौर संजीव वालिया, रामसखी कठेरिया, सुनील पांडेय, विक्रम सिंह हिंडोल, मानव महाजन, रीता राजपूत, विनीत वार्ष्णेय बंटी, गोपाल माहेश्वरी, मनोज अतरौली, अमन गुप्ता, अन्नू आजाद, मनीष अग्रवाल वूल, अनिल सेंचुरी, हरिकिशन अग्रवाल, अजय लिथो, यशवीर चौधरी आदि श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed