फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Akhilesh did not come, message sent through Twitter

अलीगढ़ : नहीं आए अखिलेश, ट्विटर के जरिये भेजा संदेश

Fri, 24 Dec 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Akhilesh did not come, message sent through Twitter
इगलास में आयोजित सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन रैली में उमड़ी भीड़। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
किसान दिवस पर बृहस्पतिवार को इगलास में आयोजित सपा-रालोद की संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंच सके। उन्होंने ट्विटर के जरिये अपना संदेश भेजा। अखिलेश के कुछ परिजन कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, इसलिए वे अपने घर पर आइसोलेशन में हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की।
विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन की किसान दिवस के मौके पर मिनी छपरौली के नाम से मशहूर चौ.चरण सिंह के परिवार की सियासी कर्मभूमि रहे जाटलैंड इगलास में पूर्व घोषित परिवर्तन रैली बृहस्पतिवार को हुई। एक महीने से इस रैली की तैयारियां चल रही थीं। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का आना तय था।
विज्ञापन

मगर ऐन वक्त पर अखिलेश यादव के परिवार में कुछ सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। इसके चलते उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से यह सूचना शेयर की कि वे तीन दिन के लिए आइसोलेट हो गए हैं, इसलिए इगलास की रैली में शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, रैली शुरू होने से पहले यह सूचना सार्वजनिक हो गई थी। सपाई खेमे में इस सूचना से मायूसी भी देखने को मिली। मगर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। वे जयंत को सुनने तक डटे रहे। इस सूचना से पहले अखिलेश ने अपने आधिकारिक एकाउंट से ही चौ. चरण सिंह को भारत रत्न देने की आवाज भी बुलंद की। रैली में अपने संबोधन में खुद सपा प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस आवाज को बुलंद किया।
जयंत ने की टिप्पणी, आज योगी-मोदी को नहीं आएगी नींद
जब जयंत चौधरी ने अपना संबोधन शुरू किया तो उन्होंने कहा कि लखनऊ में अखिलेश बैठे हैं। उन्हें आज यहां आना था, मगर वे आ नहीं सके हैं। उन्होंने किसान दिवस पर चौ.चरण सिंह की विशाल विराट विरासत को संभालने के लिए और देश के किसान को सम्मान दिलाने के लिए अखिलेश ने ट्वीट किया है।
उन्होंने चौ. चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। आप लोग अगर सहमत हैं तो हाथ उठाएं। वैसे देश का किसान और हर व्यक्ति उन्हें अनमोल रत्न मानता है। मैं तो चूंकि उसी परिवार से हूं, इसलिए ज्यादा नहीं बोलूंगा। मगर अखिलेश ने जो वकालत की है, उससे आज रात लखनऊ में योगी बाबा और दिल्ली में मोदी जी को नींद नहीं आने वाली है।
अखिलेश के ट्वीट
‘‘परम आदरणीय चौ. चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए हार्दिक श्रद्धा-सुमन। हम आज ‘किसान दिवस’ के अवसर पर किसानों और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ देने की पुरजोर मांग करते हैं।’’ चौ.चरण सिंह के फोटो सहित।
‘‘परिवार के लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे। आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएं व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील।’’ अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अपलोड ।

‘‘इगलास से सपा-रालोद की संयुक्त रैली में जुटा आम जनता और किसानों का जन सैलाब उप्र में बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रहा है। पश्चिम पुकारता है पुकारता, नहीं चाहिए भाजपा यूपी में, इंकलाब होगा-बाइस में बदलाव होगा’’ इगलास रैली में भीड़ के वीडियो सहित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed