फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh advocates will not celebrate Diwali in protest against Ghaziabad lathicharge

गाजियाबाद लाठीचार्ज: अलीगढ़ में अधिवक्ताओं का एलान, नहीं मनाएंगे दिवाली

Thu, 31 Oct 2024 02:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 31 Oct 2024 02:25 PM IST
सार

यूथ एडवोकेट काउंसिल के आह्वान पर गाजियाबाद की घटना के विरोध में अधिवक्ता सुबह दीवानी गेट नंबर एक पर एकत्रित हुए। इस दौरान अधिवक्ताओं के हाथों में नारे लिखी तख्तियां लगी हुई थीं। जिन पर लिखा था कि गाजियाबाद की घटना के विरोध में दिवाली नहीं मनाएंगे।

विज्ञापन
Aligarh advocates will not celebrate Diwali in protest against Ghaziabad lathicharge
दीवानी कचहरी के बाहर विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजियाबाद में हुए लाठीचार्ज की घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दीवानी गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दिवाली नहीं मनाने का एलान किया है।अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके निलंबन की कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की भी मांग की।

विज्ञापन


यूथ एडवोकेट काउंसिल के आह्वान पर गाजियाबाद की घटना के विरोध में अधिवक्ता सुबह दीवानी गेट नंबर एक पर एकत्रित हुए। इस दौरान अधिवक्ताओं के हाथों में नारे लिखी तख्तियां लगी हुई थीं। जिन पर लिखा था कि गाजियाबाद की घटना के विरोध में दिवाली नहीं मनाएंगे। यूथ एडवोकेट काउंसिल के संयोजक प्रतीक चौधरी एडवोकेट ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही हापुड़ में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस ने बर्बरता दिखाते हुए सड़कों पर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इसके बाद कानपुर और कासगंज की घटनाएं हुईं। कुछ समय के अंतराल में ही गाजियाबाद में चाैथी घटना घटी है।
विज्ञापन


दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की लड़ाई है। जिसे प्रदेश के सभी जनपदों की बार और यूपी बार काउंसिल को लड़ना है। अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर बार के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, शैलेश रावत, हरेंद्र पाल सिंह जाटव, मुनीश वर्मा, विपिन चौधरी, मुंतजिम, फिरोज खान, किशनपाल सिंह, दिलशाद खान, पवन कुमार, दिनेश शर्मा, सम्राट यादव व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed