फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: ADA removed from land worth 11 crores, got construction demolished

अलीगढ़ : एडीए ने 11 करोड़ की जमीन से हटवाया कब्जा, निर्माण कराया ध्वस्त

Sun, 22 May 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: ADA removed from land worth 11 crores, got construction demolished
आगरा रोड स्थित विकास नगर में जमीन से कब्जा हटवाती एडीए की टीम। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शनिवार को 19 साल पुराने मामले में अदालत से पक्ष में फैसला आने पर 11 करोड़ की जमीन से कब्जा हटवाया है। इसके साथ ही वहां बने निर्माण कार्य को ध्वस्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया है। मामला सासनीगेट के आगरा रोड से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

एडीए के अनुसार वर्ष 2000 में आगरा रोड पर विकास नगर योजना विकसित की गई थी। यहां के काश्तकार नन्नूमल से करीब 1008 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण किया गया था। बदले में निर्धारित दर पर मुआवजा भी दिया गया। 2003 में नन्नूमल ने कोर्ट में जमीन अधिग्रहण को लेकर मुकदमा दायर कर दिया।
विज्ञापन

20 मई को कोर्ट ने 2003 में दिए गए स्टे ऑर्डर को निरस्त कर दिया। इस पर एडीए की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची और 1088 वर्ग मीटर जमीन पर नन्नूमल द्वारा किए गए अवैध कब्जे व अवैध निर्माण (पांच कमरे, चारदीवारी, मुख्य द्वार एवं शौचालय) को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीए के अनुसार कब्जामुक्त करायी गई जमीन की बाजार कीमत करीब 11 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के समय एडीए की ओएसडी अंजुम बी, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह, शिवनाथ, मुख्य लेखाधिकारी महाराज सिंह, सहायक अभियंता आरके गुप्ता, दूधनाथ, मनोज कुमार शर्मा, अनिल कुमार सिंह, अवर अभियंता श्याम मोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed