{"_id":"5f53d0f28ebc3e54aa6eabe4","slug":"aligarh-ada-je-suspended-for-taking-bribe-city-office-news-ali2430594105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : रिश्वत लेने के आरोप में एडीए के अवर अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : रिश्वत लेने के आरोप में एडीए के अवर अभियंता निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैर रोड स्थित रेडियंट स्टार पब्लिक स्कूल के संचालक से एक लाख की रिश्वत लेने के आरोप में एडीए के अवर अभियंता सत्यप्रकाश कुशवाह को निलंबित कर दिया गया है। प्रमुख सचिव आवास दीपक सिंह ने कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति की है। उन्हें मंडलायुक्त कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। विभागीय जांच की जिम्मेदारी अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपी गई है।
रेडियंट स्टार पब्लिक स्कूल के संचालक महक सिंघल ने मार्च में प्राधिकरण उपाध्यक्ष से शिकायत की थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि वे खैर रोड पर एक गेस्ट हाउस बनवा रहे हैं। क्षेत्रीय अवर अभियंता सत्यप्रकाश कुशवाह ने निर्माण को अवैध बताते हुए रिश्वत के रूप में एक लाख रुपये लिए थे। इसके बाद भी अतिरिक्त धनराशि की मांग कर रहे। एडीए वीसी ने इसकी गोपनीय जांच कराई। दबाव बढ़ने पर अवर अभियंता ने रिश्वत लेने की बात स्वीकार ली। बाद में महक सिंघल को रिश्वत के पैसे लौटा दिए गए थे।
वीसी ने रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। अब उसी मामले में शासन स्तर से राज्यपाल की सहमति के बाद अवर अभियंता के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है। वहीं, अपर आयुक्त प्रशासन को इस मामले की जांच सौंपी गई है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने माना कि सुविधा शुल्क लेने के मामले में अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।