फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh acedmy won kabaddi match

अलीगढ़ एकेडमी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Mon, 24 Jun 2019 09:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
aligarh acedmy won kabaddi match
स्टेडियम में वालीबाल प्रतियोगिता में अंक बटोरने की कोशिश में स्टेडियम की खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के निर्देशन में जिला ओलंपिक एसोसिएशन अलीगढ़ के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित क्रीड़ा सप्ताह के दूसरे दिन अलीगढ़ एकेडमी ने कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

सोमवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल अलीगढ़ एकेडमी व उड़ान कबड्डी एकेडमी के बीच खेला गया। अलीगढ़ एकेडमी ने 31-28 से फाइनल में जीत दर्ज की । कप्तान अजय ने सर्वाधिक अंक बटोरे। कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष इजलाल अहमद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अली ने किया। निर्णायक मंडल में गजेंद्र तिवारी व करन सिंह रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मजहर उल कमर, वसीम बेग, शेखर, माधव सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, स्टेडियम में वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में एसएस टीम की कप्तान इजरा के बेहतरीन खेल से स्टेडियम की महिला वालीबाल टीम को 2-1 से हरा दिया। पुरुष वर्ग में स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को 3-2 से हरा दिया। कप्तान नवीन चौधरी ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका पूर्व कप्तान इरफान अहमद ने निभायी। पुरस्कार वितरण मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर आसीन खान, डॉ. जावेद अली, भगत सिंह बाबा, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे। मंगलवार को एएमयू के जिम्नेजियम क्लब में सुबह 6 बजे कुश्ती व वेट लिफ्ंिटग प्रतियोगिता होगी।

नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।

नौरंगीलाल इंटर कॉलेज में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed