फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 73731 applied to become a voter in 27 days

अलीगढ़ : 27 दिन में 73731 ने किया वोटर बनने के लिए आवेदन

Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 73731 applied to become a voter in 27 days
एक नवंबर से चल रहा फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान असरकारी रहा है। 27 दिन में 73731 नए लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। शनिवार को विशेष अभियान में 11579 लोगों ने आवेदन किया। इनमें 6070 महिलाएं हैं, जबकि 5509 पुरुषों ने भी फार्म 6 भरे हैं। अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने विभिन्न बूथों का दौरा कर व्यवस्थाओं की परख की।
विज्ञापन

एक नवंबर से फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ था। तब से अब तक 73731 नए लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म 6 भरा। इनमें 35898 पुरुष एवं 37833 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 6045 लोगों ने नाम में संशोधन एवं 485 लोगों के नाम सूची से हटाने के आवेदन आए।
विज्ञापन

शनिवार को चले विशेष अभियान में एक दिन में 11579 लोगों ने फार्म 6 भरा, जबकि 879 मतदाताओं ने नाम पते में संशोधन और 102 लोगों ने नाम हटाने के लिए फार्म 8 भरा। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जेे ने इगलास विधानसभा क्षेत्र के जारोठ, नवानागर, ताहरपुर व इगलास ब्लॉक मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बीएलओ की कार्यशैली परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर उपस्थित बीएलओ को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनपत्रों का सही ढंग से अभिलेखीकरण करते हुए 30 नवंबर तक घर घर जाकर आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदन पत्रों की समय से फीडिंग सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर एसडीएम इगलास अनिल कुमार कटियार एवं संबंधित बूथ लेबिल अफसर मौजूद रहे। अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed