फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: 65 people infected, including 10 from sanitary businessman's family and 8 from PAC

अलीगढ़ : कारोबारी के परिवार के 10 और पीएसी के 8 जवानों सहित 65 लोग संक्रमित

Wed, 05 Aug 2020 02:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: 65 people infected, including 10 from sanitary businessman's family and 8 from PAC
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
शहर के सेनेटरी कारोबारी के परिवार के 10 और पीएसी के 8 जवान सहित 65 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। अब तक जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1701 तक पहुंच गई है। संक्रमित लोगों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 हॉस्पिटल और होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में मंगलवार को 65 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में विष्णुपुरी निवासी पत्थर बाजार के सेनेटरी कारोबारी के परिवार के 10 लोग शामिल है। इसके अतिरिक्त पीएसी के 8 जवान संक्रमण की चपेट में आए हैं। बन्नादेवी के 5, छर्रा के 5, किशोरनगर के 3, विक्रम कॉलोनी जलालपुर के 3, नौरंगाबाद छावनी के 3, जवाहरनगर के 2, प्रयाग मिल कंपाउंड के 2 संक्रमित शामिल हैं। मानिक चौक के एक चिकित्सक का बेटा भी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने तथा परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। घर के एरिया को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। इससे पूर्व हरदुआगंज एल.1 हॉस्पिटल से 10 बंदी स्वस्थ होकर जेल पहुंच गए हैं। दीनदयाल से एक मरीज घर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed