फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh : 495 couples get married

अलीगढ़ः जिले में 495 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Sun, 12 Dec 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Aligarh : 495 couples get married
खैर रोड स्थित अभिमन्यु एनक्लेव में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र ? - फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शनिवार को 495 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। इनमें 453 हिंदू एवं 42 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। एमएलसी ठा.जयवीर सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू भी विवाह समारोह के साक्षी बने। उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

खैर रोड पर जमालपुर के निकट अभिमन्यु एन्क्लेव में हुए कार्यक्रम में एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ गरीब एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में कन्यादान का कार्य करते हुए जोड़ों को लाभान्वित किया जा रहा है। सामूहिक विवाह दहेज प्रथा एवं बालविवाह जैसे शापित कुरीतियों से मुक्ति दिलाते हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने कहा कि योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार की कोशिश है कि गरीब कन्याओं का विवाह सम्मानजनक तरीके से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि शनिवार को 495 जोड़ों का विवाह उनके धर्म की रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया है। इनमें 42 मुस्लिम एवं 453 हिंदू समुदाय के जोडे़ हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, ब्लाक प्रमुख जवां, गोंडा, अतरौली, इगलास एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रति जोड़ा 51000 रुपये का खर्च आया।
दुल्हन के बैंक खाते में 35000 रुपये जमा कराए गए। दस हजार रुपये का सामान दिया गया। 6000 रुपये भोजन व्यवस्थाओं आदि पर व्यय किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख इगलास अनूप फौजी, ब्लाक प्रमुख गोंडा नरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख पति केहरी सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम में पंजीकृत 87 जोड़े हुए एक दूजे के
खैर बाईपास स्थित अभिमन्यु एन्क्लेव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 87 जोड़े एक-दूजे के हो गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 116 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 87 जोड़ों का विवाह कराया गया।
नगर निगम में पंजीकृत 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह एवं 73 जोड़ों ने सात फेरे लिए। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार की सराहनीय योजना है।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, उप नगर आयुक्त राजकिशोर, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, मनोज कुमार प्रभात, आरपी सिंह, राजेश कुमार, प्रवीण सिंह, अरुण प्रताप, अब्दुल रहीम अंसारी, राकेश बाबू टार्जन, एहसान रब, तरुण मोहन पाठक, कुसुम, साधना सक्सेना, निशा शर्मा आदि ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed