{"_id":"618827d868b6c173f41c2574","slug":"aligarh-43-vidhan-sabha-2022-city-office-news-ali2776162185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बसपा में टिकट के बदले 2.30 करोड़ रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बसपा में टिकट के बदले 2.30 करोड़ रुपये मांगने का आरोप
Mon, 08 Nov 2021 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:19 AM IST
सार
डॉ. मेहराज अली के वीडियो और बसपा नेताओं की बातचीत की ऑडियो क्लिप सामने आई हैं।
विज्ञापन
बसपा लोगो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा नेता डॉ. मेहराज अली ने पार्टी के नेताओं पर शहर विधानसभा सीट के टिकट के बदले 2.30 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। डॉ. मेहराज अली के वीडियो और बसपा नेताओं की बातचीत की ऑडियो क्लिप सामने आई हैं।
विज्ञापन
एक ऑडियो क्लिप में जिलाध्यक्ष रतनदीप ने पूर्व सांसद मुनकाद अली का हवाला देकर कहा कि अब अगर टिकट चाहिए तो दोबारा से पार्टी की रवायतों का पालन करना होगा। 12 मिनट 44 सेकंड की इस क्लिप में जिलाध्यक्ष और डॉ. अली के बीच बहस हो रही है। दूसरी और तीसरी ऑडियो क्लिप में डॉ. मेहराज अली और बसपा नेता रणवीर सिंह कश्यप के बीच बातचीत है, जिसमें पूरा मामला बैठ कर सुलझाने की बात होती है। ये दोनों क्लिप लगभग 3.04 और 1.04 मिनट की हैं।
विज्ञापन
बकौल डॉ. मेहराज, अब उनसे 2.30 करोड़ रुपये और मांगे गए हैं अन्यथा पार्टी की ओर से इतना खर्च करने पर किसी और को टिकट देने की बात कह दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में पार्टी के कोआर्डिनेटर रहे रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी और अन्य नेताओं के भरोसे पर ही उन्होंने 80 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।
विज्ञापन
पार्टी की व्यवस्था के तहत टिकट का वितरण होता है। डॉ. अली राजनीतिक घटनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं। वह जो आरोप लगा रहे हैं, तीन साल बाद उसका कोई मतलब नहीं है। पार्टी ने अभी तक छर्रा विधानसभा के अलावा कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
- रणवीर सिंह कश्यप, मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल बसपा।
मैं सितंबर 2020 में जिलाध्यक्ष बना हूं, तब से अभी तक डॉ. मेहराज अली पार्टी में सक्रिय नहीं है। पहले क्या हुआ, ये नहीं जानता, लेकिन शहर सीट से अब तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं है। डॉ. अली ने किसको क्या दिया है यह वही बेहतर बता सकते हैं।
- रतनदीप सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा।