फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh 103 madrasas operated illegally none of recognized by UP madrassa board

Aligarh: सर्वे में जिले के 103 मदरसे अवैध रूप से संचालित, कोई नहीं यूपी मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त

Fri, 07 Oct 2022 10:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Oct 2022 10:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के तहत अलीगढ़ जिले में 125 मदरसे संचालित हैं। इनमें चार सरकारी एवं अन्य मान्यता प्राप्त निजी मदरसे शामिल हैं। इन मदरसों में करीब 10 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग इन मदरसों की निगरानी करता है। 

विज्ञापन
Aligarh 103 madrasas operated illegally none of recognized by UP madrassa board
मदरसा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शासन के निर्देश पर कराए जा रहे सर्वे में जिले में 103 मदरसे अवैध रूप से संचालित पाए गए। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड से इन मदरसों के पास मान्यता नहीं है और न ही नियमों के तहत संसाधन एवं व्यवस्थाएं ही बेहतर मिलीं। प्रशासन की ओर से अब जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के तहत जिले में 125 मदरसे संचालित हैं। इनमें चार सरकारी एवं अन्य मान्यता प्राप्त निजी मदरसे शामिल हैं। इन मदरसों में करीब 10 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग इन मदरसों की निगरानी करता है। शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध मदरसों की जांच के निर्देश दिए थे, जिसके बाद ताला-तालीम की नगरी में अवैध मदरसों का तहसील स्तर पर सर्वे किया गया। 
विज्ञापन


करीब एक माह तक चले इस सर्वे में अधिकारियों की टीमों ने मौके पर जाकर अवैध मदरसों को चिन्हित करने का काम किया है। इस दौरान बिना पंजीकरण एवं मान्यता के चलने वाले 103 मदरसों की जानकारी मिली। कुछ ऐसे भी मदरसों के बारे में भी जानकारी सामने आई है, जो आगरा स्थित चिट्स-फंडस सोसाइटी से पंजीकृत हैं। सबसे अधिक 50 अवैध मदरसे कोल तहसील में मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील कोल में पुराना शहरी इलाका आता है और मुस्लिम बहुल क्षेत्र भी है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से इन अवैध मदरसों की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। अब शासन स्तर से ही इन अवैध मदरसों एवं कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा।  


शासन के निर्देश पर अवैध तरीके से संचालित हो रहे मदरसों की जांच को सर्वे का कार्य कराया गया है, जिले में 103 मदरसे अवैध रूप से संचालित होते पाए गए हैं। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। अब शासन स्तर से ही इन पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। शासन से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उनका सख्ती से पालन कराया जाएगा। - इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed