फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligargh news

चोरी करते दबोचा युवक अभिरक्षा से फरार

Fri, 23 Sep 2022 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:52 AM IST
सार

महानगर के रामघाट रोड पर मंगलवार रात हार्डवेयर की दुकान में चोरी करते दबोचा गया हाथरस का युवक बृहस्पतिवार को जेएन मेडिकल कॉलेज से उपचार के दौरान भाग गया। वह वार्ड संख्या 10 में भरती था और पुलिस के हैड कांस्टेबल प्रदीप व विजय कुमार उसकी निगरानी में लगे थे। बाकी दोनों आरोपियों व फरार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Aligargh news

विस्तार

महानगर के रामघाट रोड पर मंगलवार रात हार्डवेयर की दुकान में चोरी करते दबोचा गया हाथरस का युवक बृहस्पतिवार को जेएन मेडिकल कॉलेज से उपचार के दौरान भाग गया। लोगों द्वारा पीटे जाने के कारण वह जख्मी हुआ था और उसका उपचार चल रहा था। इस मामले में एसएसपी ने निगरानी ड्यूटी पर तैनात दोनों सिपाही निलंबित कर दिए हैं और मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही, मामले में पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि विक्रम कॉलोनी के चंद्रशेखर की रामघाट रोड पर घर के नीचे दुकान है। मंगलवार रात उनकी दुकान में चोरी के इरादे से ताला काटते समय एक युवक पकड़ा गया। लोगों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए हाथरस जलेसर रोड के महेश को जख्मी होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा था। वह वार्ड संख्या 10 में भरती था और पुलिस के हैड कांस्टेबल प्रदीप व विजय कुमार उसकी निगरानी में लगे थे। इसी दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अचानक उन्हें चकमा देकर भाग गया। इस सूचना पर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, क्वार्सी व सिविल लाइंस पुलिस पहुंच गई। आसपास काफी देर तक तलाशा गया। मगर कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में एसओजी को लगाया गया है। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं। सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं। दोनों पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं। उनकी लापरवाही को लेकर एसएसपी स्तर से विभागीय जांच बैठाई गई है। बाकी दोनों आरोपियों व फरार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed