फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alert in Aligarh

पीएफआई को लेकर अलीगढ़ में भी अलर्ट, सदस्यों की तलाश

Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Alert in Aligarh
सीएए और एनआरसी के विरोध में पिछले दिनों हुए उपद्रव में कट्टर इस्लामिक संगठन पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम सामने आने के बाद जिले में भी हलचल मच गई है। यहां भी फ्रंट के सदस्यों का डाटा खंगाला जा रहा है। प्रदेश में जारी अलर्ट के बीच शासन ने जिला प्रशासन-पुलिस से इसकी रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद रिपोर्ट जुटाने की जिम्मेदारी एलआईयू को सौंपी गई है। वहीं, सभी थानाध्यक्षों को भी इस काम में लगाया जा रहा है। प्रशासन के निर्देश पर इस खुफिया रिपोर्ट को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में सीएए और एनआरसी को लेकर एएमयू से शुरू हुए विरोध के बाद शहर की सड़कों पर हजारों लोगों को हुजूम उमड़ा था। भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया था। पूरा उपद्रव जिस सुनियोजित तरीके से हुआ और उसके बाद बलवाइयों के बाहरी होने जैसी सूचना मिली, तभी से पुलिस-प्रशासन इस मामले में सक्रिय हो गया था कि आखिर इतने सुनियोजित तरीके से उपद्रव और बाहरी लोगों के आने से लेकर उनके जाने तक के इंतजाम कैसे हुए और ये सब किसने किया। प्रदेश स्तर पर जब इसकी समीक्षा हुई तो पीएफआई का नाम सामने आया। इसके बाद शासन सख्त हो गया और प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन

अलर्ट के ही क्रम में जिला पुलिस और प्रशासन से फ्रंट की अलीगढ़ में हुए बवाल में भूमिका की जांच करने, फ्रंट के यहां पर तार खंगालने, कौन-कौन लोग इसके पदाधिकारियों के संपर्क में रहे, बाहरी लोग कहां से आए, कहां गए... इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस-प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, पीएफआई को लेकर खुफिया तौर पर रिपोर्ट जुटाई जा रही है। इस विषय में अधिकारिक तौर पर कोई अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed