{"_id":"2c2ca949c0b8354f20131b79fe9810a8","slug":"alamgir-murder-thrown-pvc-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमगीर हत्याकांड में उछाला पीवीसी का नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलमगीर हत्याकांड में उछाला पीवीसी का नाम
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sat, 17 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवान बेटे आलमगीर के जनाजे को कंधा देने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग एवं बीमार वालिद शमीम अहमद ने एएमयू के सह कुलपति सैयद अहमद अली पर मर्डर में हाथ होने का आरोप लगाकर खलबली मचा दी है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि सीबीआई जांच नहीं हुई तो वे सह कुलपति के खिलाफ थाने में एफआईआर भी कराने से पीछे नहीं हटेंगे।
शुक्रवार को वीसी लॉज के सामने धरना स्थल पर एएमयू के सैकड़ों छात्रों के साथ जुमे की नमाज पढ़ने के बाद आलमगीर के वालिद ने माइक से पीवीसी पर आरोप लगाकर सबको हैरत में डाल दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि मेरा बेटा चला गया। अब आप सब मेरे बेटे हैं। मैने मुश्किल से अपने बच्चों को पढ़ाया है। 80 हजार रुपये कर्ज लेकर आलमगीर को लैपटॉप खरीदकर दिया। उन्होंने कहा कि वे जिस होटल में रुके है, वहां आज पीवीसी गए थे लेकिन गेट से ही भाग आए। वे क्यों वापस आए, इसका कारण मालूम नहीं। लोग बता रहे हैं कि मीडिया के डर से भागे हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी द्वारा मुआवजा देने की पेशकश पर आक्रोश जताया और कहा कि बेटे की मौत की कोई कीमत नहीं होती। वीसी-पीवीसी अपने बेटे को गोली मार दें, पचास लाख देंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे कल रेलवे ट्रैक जाम कर दें, सारे अधिकारी उनके पास आ जाएंगे।
आलमगीर के चाचा ने कहा कि औलाद की फरियाद लेकर आपके सामने हूं। कुलपति एवं सह कुलपति हमसे मुलाकात करना भी उचित नहीं समझा। कहीं न कहीं इस केस में इंतजामिया शामिल है। सीबीआई जांच कराई जाए ताकि असलियत सामने आए। इंतजामिया दस लाख रुपये और नौकरी का ऑफर दे रही है। जहां हमारे बच्चे का कत्ल हुआ, क्या वहां हम नौकरी करेंगे। हमलोगों के खिलाफ साजिश रची जा रही है। कुछ भी हुआ तो इंतजामिया जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि एएमयू में दो सौ मीटर जमीन दे। आलमगीर के परिजन वहां मुसाफिरखाना अपनी खर्च से बनाएंगे, जहां छात्रों के अभिभावक रह सकेंगे। इसमें एएमयू का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा नेता शहजाद आलम बरनी ने कहा कि छात्र की मौत की कीमत न लगाई जाए। कार्यक्रम को कोर्ट मेंबर अदील अलवी, अफाक अहमद, कुंवर मोहम्मद अहमद, जानिब हसन, सद्दाम हुसैन आदि ने संबोधित किया। ज्ञात हो कि 18 सितंबर को एएमयू कैंपस में छात्र आलमगीर की गोलियों से छलनी कर दिया गया था, जिनकी मौत उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में हो गई थी। आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। छात्र सीबीआई जांच की मांग को लेकर वीसी लॉज के सामने 5 दिन से धरना दे रहे है।