{"_id":"5c0ac23de8f6c2b568bf72f0b307c452","slug":"alamgir-massacre-probe-in-48-hours-or-else-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमगीर हत्याकांड की 48 घंटे में हो सीबीआई जांच, वरना आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलमगीर हत्याकांड की 48 घंटे में हो सीबीआई जांच, वरना आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अलीगढ़ इकाई के तत्वावधान में मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्ट यार्ड में छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीपी सिंह (उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एनएसयूआई) ने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो हमेशा छात्र हित, समस्याओं में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। राष्ट्रीय सचिव अंकित डेडा ने इस संगठन से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में योगदान करने की अपील की। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने देश निर्माण में छात्र शक्ति के बढ़ते योगदान और महत्व को बताते हुए उन्होंने छात्र शक्ति को गुमराह होने से बचने की नसीहत भी दी। संगठन के जिलाध्यक्ष मो. रिहान ने कहा कि एएमयू के शहीद छात्र आलमगीर हत्याकांड को कोई दिशा न मिलने पर आक्रोश व्यक्ति करते हुए प्रशासन से मांग की है कि अगर 48 घंटे में सीबीआई इनक्वारी नहीं हुई तो यह आंदोलन बडे़ पैमाने पर जंतर मंतर पर किया जाएगा। इस दौरान तल्हा अबरार, मालिन जैदी, मुदस्सिर खा, शाहरुख बेग, शम्स तबरेज, मो. आरिफ, मो. शाकिर, शाजेब मैसूर आदि मौजूद थे।