{"_id":"65abfd43a4cb312b5b0dd595","slug":"akshat-kalash-yatra-started-in-kiratpur-and-shahgarh-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कीरतपुर व शाहगढ़ में निकली अक्षत कलश यात्रा, बैंडबाजे व ढोल के साथ घूमी पूरे गांव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कीरतपुर व शाहगढ़ में निकली अक्षत कलश यात्रा, बैंडबाजे व ढोल के साथ घूमी पूरे गांव में
Sat, 20 Jan 2024 10:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:35 PM IST
सार
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अक्षत कलश यात्रा गांव-गांव और शहर-शहर निकाली जा रही है। कीरतपुर व शाहगढ़ में अक्षत कलश यात्रा धूमधाम से निकली। बैंडबाजे व ढोल के साथ यात्रा पूरे गांव में घूमी। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
अक्षत कलश यात्रा में बच्चे, महिलाएं और अन्य राम भक्त
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम के उपलक्ष्य में 20 जनवरी को गांव कीरतपुर व शाहगढ़ में रामभक्तों द्वारा अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। शाहगढ़ में ग्राम प्रधान सुनीता देवी तथा कीरतपुर में ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह और ग्राम प्रधान ठा. अजय प्रताप सिंह ने केसरिया झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंडबाजे व ढोल के साथ यात्रा पूरे गांव में घूमी। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि 22 जनवरी को सभी लोग रामजन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को यादगार बनाते हुए अपने घरों में दीपावली मनाएं।
विज्ञापन
यात्रा में प्रधान ठा. योगेंद्र पाल सिंह, तनुज प्रताप सिंह, अनोखे लाल कुशवाह, रनवीर सिंह, श्रीपाल सिंह, भोजराज सिंह, ओमप्रकाश, हरीश पाल सिंह, अमोद कुमार, बेनी सिंह कुशवाह, सोनू कुशवाह, राम कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, संजय कुमार, विनोद कुमार राजपूत, मदन राजपूत, लोकेश राजपूत,धर्मेंद्र, गोवर्धन, राजकुमार, संतराम, देवेश सेंगर, बंटी सेंगर, यतेंद्र सेंगर, रोहिताश, शिवम गौड़, गोपाल राजपूत, यश कुमार मनीष, राजेश बघेल मौजूद रहे।