{"_id":"5ebda1e08ebc3e90a939198e","slug":"akram-is-wanted-in-firing-on-doctor-s-son-city-office-news-ali233685872","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के बेटे को गोली मारने के बाद अकरम फरार, टिप्पा गैंग इनामी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर के बेटे को गोली मारने के बाद अकरम फरार, टिप्पा गैंग इनामी घोषित
विज्ञापन
सिविल लाइंस के हमदर्द नगर डी में ऑटो और स्कूटर की भिड़ंत के बाद डॉक्टर पर तमंचे की बट से हमला करने और उसके बेटे को गोली मारने के बाद फरार हुए आरोपी अकरम टिप्पा और उसके गैंग के सदस्यों को इनामी घोषित कर दिया गया है। सिविल लाइंस पुलिस ने सात आरोपियों के फोटो-पोस्टर जारी किए हैं। इनकी जानकारी देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के मुताबिक पोस्टर में मुख्य आरोपी एवं गैंग सरगना अकरम टिप्प, नदीम कलुआ, फैसल कंजा, यईया, तारिक उर्फ माया, अशरफ व एक अन्य का फोटो जारी किया गया है। फोटो के आधार पर पहचान कर इनके संबंध में जानकारी देने वाले को पांच हजार का इनाम दिया जाएगा।
बिना मास्क सड़क पर निकलने पर होगा जुर्माना
कोरोना महामारी के कहर के बीच लोगों को लापरवाही को देखते हुए जिलाधिकारी ने मास्क पहनने को लेकर सख्त निर्णय लिया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक बिना मास्क सड़क पर निकलने वाले पर पुलिस-प्रशासन की टीम 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगा सकती है। इस जुर्माने का उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सजग करने का है। पहले दिन इगलास में अभियान चलाया गया। दुकानदारों के खिलाफ भी चालान काटा गया। अगर, किसी दुकान पर बिना मास्क लगाए ग्राहक खड़ा मिलता है तो दुकानदार के साथ ही ग्राहक का भी चालान काटा जाएगा। दोनों की जिम्मेदारी है कि वह एक-दूसरे और अपने साथ बिना मास्क लगाए या मुंह पर गमंछा लपेटे बिना बाहर निकलने वाले लोगों को जागरूक करें।