फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akhilesh will become CM again: zafar alam

अखिलेश फिर बनेंगे सीएम, जुमलों में नहीं फंसेगी जनता : जफर आलम

Fri, 02 Jul 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh will become CM again: zafar alam
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर सपाइयों ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनवाने का संकल्प लिया। गायों को हरा चारा, गरीबों को भोजन, बाबा बरछीबहादुर की चादरपोशी और पार्टी के जिला कार्यालय पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। आगरा रोड स्थित गोशाला में गायों को हरा खिलाने के बाद पूर्व नगर विधायक जफर आलम ने कहा कि सपा सरकार में 55 लाख लोगों को समाजवादी पेंशन दी गई, 18 लाख युवाओं को लैपटॉप दिए गए। कन्या विद्या धन योजना, डायल-100, 108 ,101 की हेल्पलाइन चालू की गई। आगरा लखनऊ हाईस्पीड हाईवे का निर्माण, मेट्रो संचालन सहित कई बड़ी विकास योजनाएं धरातल पर आईं। 2022 में पार्टी 351 से अधिक सीटों पर जीतेगी और अखिलेश यादव दोबारा से सीएम बनेंगे। अब जनता भाजपा के जुमलों में नहीं फंसेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता संजय यादव ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने सपा को भरपूर प्यार देकर विधानसभा चुनाव की पटकथा लिख दी है। पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। यहां पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, विजय प्रजापति, जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, महानगर महासचिव मनोज यादव, गुड्डा यादव, सगीर अहमद, संजू शर्मा, उमेश श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, राधे लाल शर्मा, उस्मान खान, जैकी ठाकुर, पूजा गौतम, सनी सारस्वत, तिलक यादव, अयाज शेरवानी आदि मौजूद रहे। इसके बाद सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर केक काट कर एक दूसरे के गालों पर लगाकर जन्मदिन की खुशियां प्रगट की। इसके बाद पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने जिलाध्यक्ष के साथ कुछ गरीबों के बीच में उनको भोजन और फूल भेंट किए। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने भंडारा लगा कर गरीबों को खाना खिलाया।
विज्ञापन

इधर, तस्वीर महल पर लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष कौशल दिवाकर ने साथियों के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। यहां पर युवजन सभा के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष नाजिम चमन ने सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर शोएब जावेद, महेश बघेल, सचिन यादव आदि मौजूद रहे। बाबा बरछीबहादुर की दरगाह पर अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष शहजाद अल्वी के नेतृत्व में चादरपोशी हुई। यहां पूर्व सीएम के स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की दुआ मांगी गई। इस मौके पर रहीस खान, कमाल खान, मो.सादिक खान, शादाब जैदी, अनीश नानी आदि मौजूद रहे। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मुंतजिम किदवई ने दोदपुर कार्यालय में केक काटा। यहां पर माज हसन, गणेश यादव अली यावर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed