फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akhilesh-Mayawati election meetings on 23rd April in Aligarh

Lok Sabha Election: अखिलेश-मायावती की चुनावी सभाएं 23 अप्रैल को अलीगढ़ में, ये है दोनों का कार्यक्रम

Tue, 23 Apr 2024 12:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 12:13 AM IST
सार

बसपा अध्यक्ष मायावती दोपहर 11:30 बजे सासनी गेट स्थित माहेश्वर इंटर कॉलेज मैदान में आएंगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली कोहिनूर मंच पर होगी। यहां अखिलेश यादव दोपहर 12:30 बजे आएंगे और जनसभा के बाद डेढ़ बजे रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
Akhilesh-Mayawati election meetings on 23rd April in Aligarh
सपा नेता अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : संवाद

विस्तार

चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में सभी दलों ने ताकत झोंक दी है। 22 अप्रैल को पीएम की रैली के ठीक अगले दिन 23 अप्रैल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा अध्यक्ष मायावती रैली करने आ रहे हैं। दोनों की अलग अलग रैलियों की तैयारियां देर रात तक जारी रहीं। दोनों के अधिकारिक कार्यक्रम भी मिल गए हैं। 

विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा के अनुसार बसपा अध्यक्ष मायावती दोपहर 11:30 बजे सासनी गेट स्थित माहेश्वर इंटर कॉलेज मैदान में आएंगी। वे जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस जाएंगी। इसे लेकर संगठन स्तर से तैयारियां देर रात तक जारी रहीं। इस दौरान मथुरा रोड पर पुलिस स्तर से डायवर्जन आदि की तैयारियां हैं। 
विज्ञापन


इधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली कोहिनूर मंच पर होगी। यहां अखिलेश यादव दोपहर 12:30 बजे आएंगे और जनसभा के बाद डेढ़ बजे रवाना हो जाएंगे। इसे लेकर महासचिव मनोज यादव के अनुसार तैयारियां देर रात तक जारी हैं। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed