फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akhilesh Mahapanchayat

अखिलेश की किसान महापंचायत बाजना में 19 को

Fri, 12 Mar 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Mahapanchayat
टप्पल में सफल किसान महापंचायत से उत्साहित समाजवादी पार्टी ने इस सिलसिले को आगे बढ़ा दिया है। खास बात ये है कि दूसरा आयोजन टप्पल के पास ही मथुरा जिले के बाजना में होने जा रहे है। वहां के मौर्य इंटर कॉलेज में इसकी तैयारी शुरू होने लगी है। 19 मार्च को यहां किसान महापंचायत में अन्नदाता को बुलाने के लिए गांव गांव प्रचार शुरू हो गया है। सपा नेता टोलियों में सभाएं कर किसानों को वहां पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

महज 14 दिन के अंतराल पर हो रहे इस बड़े आयोजन के चंदे को लेकर अंदरखाने हलचल है, जिसमे पूर्व विधायकों, टिकट के दावेदारों से आर्थिक सहयोग की अपील की जा रही है। बाजना की किसान महापंचायत के लिए यहां के नेता जोड़तोड़ कर आर्थिक सहयोग करने में जुटे हैं। गत दिनों सपा प्रभारी शशांक यादव ने भी इस महापंचायत को लेकर यहां के नेताओं के साथ गहन विचार मंथन किया था।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि टप्पल में हुई किसान महापंचायत में किसानों ने सपा को भरपूर प्यार और सम्मान दिया। अब उनको सपा में ही सत्ता का विकल्प दिख रहा है। जिला कमेटी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सभी टिकट के दावेदार, अन्य नेता, प्रकोष्ठ सभी बाजना महापंचायत को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं। ये महापंचायत भी सफल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि महापंचायत में किसानों ने खुद ही सहयोग किया। इसके अलावा पार्टी के लोग मिलजुल कर आयोजन करते हैं। टपल्ल की महापंचायत सफल थी, इसलिए अब बाजना में दूसरी महापंचायत होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed