{"_id":"613fb56f8ebc3e171647f51a","slug":"akhilesh-and-jayant-will-organize-kisan-mahapanchayat-in-khair-iglas-aligarh-news-ali2731018136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर-इगलास में अखिलेश और जयंत करेंगे किसान महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर-इगलास में अखिलेश और जयंत करेंगे किसान महापंचायत
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर सदस्यता ग्रहण सम्मेलन आयोजित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द खैर और इगलास विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी विशाल किसान महापंचायत करेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में अशांति का माहौल पैदा कर दिया है। किसानों, मजदूरों, आम आदमी को हिंदू और मुसलमानों में बांट दिया है। दिल्ली में पिछले 11 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक शब्द भी उनके लिए सहानुभूति का नहीं बोला है। किसानों के साथ धोखा किया गया है।
पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। राजा महेंद्र प्रताप का भाजपा या आरएसएस से कोई संबंध नहीं था। वह धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के व्यक्ति थे।
विज्ञापन
सम्मेलन में इगलास क्षेत्र के ग्रामीणों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, गोकुल सिंह, रामप्रकाश सिंह प्रधान, संजय प्रधान, कोला चौधरी, देवेंद्र सिंह, मो. आमिर, जगवीर सिंह, सीताराम मान, बलवीर सिंह खेड़िया, नरेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, जुगेंद्र, ज्वाला सिंह, ब्रजेश कुमार, रमेश प्रधान, ओमवीर, रवि, सतीश, विपिन चौधरी, होती सिंह, तेजवीर सिंह, शंकर सिंह, विरेंद्र सिंह, गोपाल आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सरताज, वसीम गफूर, मो. खालिद, जगदीश तेवतिया, यामीन गाजी आदि मौजूद थे।