फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Akarabad Case

अलीगढ़ः सीबीआई की तर्ज पर अकराबाद कांड की जांच, संदिग्धों का होगा नार्को

Fri, 24 Sep 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Akarabad Case
अकराबाद में युवती की हत्या की जांच किसी करीब के इर्द-गिर्द घूम रही है। इस वजह से पुलिस कोई भी कदम उठाने से पहले सोच समझकर काम करने और सभी साक्ष्य हाथ में होने के बाद कार्रवाई करने की प्लानिंग में है। इसके लिए पुलिस ने अब सीबीआई की तर्ज पर साक्ष्यों को मजबूती से संकलित करने और घटना में अब तक तय हुए संदिग्धों का नार्को परीक्षण कराने की योजना बनाई है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुलासे में एसपी देहात की अगुवाई में जुटी टीमों को जरूरी टिप्स दिए।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि अब तक जो भी प्रयास इस घटना के खुलासे में हुए हैं। उनमें तेजी लाई जाए और साक्ष्यों को इतनी मजबूती से संकलित किया जाए कि आने वाले समय में उन पर कोई किसी भी स्तर पर सवाल न खड़ा कर सके। एसएसपी ने बताया कि इसे लेकर उन्होंने कहा है कि घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य संकलित किए जाएं। उनके परीक्षण व विश्लेषण विशेषज्ञों से सवाल सहित लिए जाएं।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि क्राइम सीन को री-क्रिएट कर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम निदेशालय से अनुरोध कर बुलाई जाए। वहां से अब तक मिले भौतिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों के नमूने जल्द मंगाए जाएं। सर्विलांस के जरिये साक्ष्य संकलन के लिए इस घटना के लिए एक टीम अलग से तैयार कर दी जाए, जो भी संदिग्ध प्रकाश में आए हैं, उनसे पूछताछ के लिए विशेष टीम बनाई जाए। वहीं जो प्रमुख संदिग्ध हैं, उनके नार्को की प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रयोगशाला से समय लिया जाए और न्यायालय से अनुमति ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चूंकि इस घटना में पहले ही दिन से करीबी के इर्द-गिर्द शक की सूई घूम रही है। इसलिए साक्ष्य संकलन मजबूती से करना बेहद जरूरी है। इसी प्रयास में टीम को बेहद महीन तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ये सही है कि खुलासे में देरी हो रही है। मगर घटना का बिल्कुल सही खुलासा किया जाएगा। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
टप्पल कांड में खुलासे के करीबी पुलिस, कल तक तस्वीर होगी साफ
टप्पल में हुई आठ साल की बच्ची की हत्या में पुलिस के पिछले दो दिन के प्रयास में काफी कुछ सबूत हाथ लग गए हैं। हालांकि, अभी पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। मगर कहा जा रहा है कि इस घटना के खुलासे के पुलिस बेहद करीब पहुंच गई है। बस कुछ साक्ष्यों से आरोपी का आमना-सामना कराना है। इसके बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। उम्मीद है कि यह काम कल यानि शनिवार तक कर लिया जाएगा।
इसे लेकर एसपी देहात शुभम पटेल इतना ही बताते हैं कि खुलासे को लेकर हर संभव प्रयास हो रहे हैं। हम इस घटना में खुलासे के बेहद करीब हैं। बुधवार रात के प्रयास में काफी कुछ हाथ लगा है। अभी कुछ काम शेष है। सब ठीक रहा तो शुक्रवार या शनिवार तक घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

छर्रा और हरदुआगंज की घटना खुल चुकी हैं
एसपी देहात शुभम पटेल बताते हैं कि आज जिले के दौरे के समय आजाद समाज पार्टी के नेता हरदुआगंज और छर्रा में दो घटना पीड़ित परिवारों से भी मिले हैं। मगर खास बात है कि छर्रा के दुष्कर्म कांड का आरोपी जेल भेज दियाग या है। वहीं हरदुआगंज में हुई हत्या के मामले में भी दो आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। बस उसमें विसरा रिपोर्ट आना शेष है। प्रयास हैं कि 15 दिन में विसरा रिपोर्ट मंगा ली जाए। उसके बाद उसमें विसरा साक्ष्य के आधार पर चार्जशीट आदि की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसलिए उसे लेकर टीकाटिप्पणी उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed