{"_id":"63fcc5bfa65e9391dc05829b","slug":"akanksha-rana-took-charge-of-the-chief-development-officer-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आकांक्षा राना ने संभाला मुख्य विकास अधिकारी का चार्ज, आईआईटियन रहीं नवागत सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आकांक्षा राना ने संभाला मुख्य विकास अधिकारी का चार्ज, आईआईटियन रहीं नवागत सीडीओ
Mon, 27 Feb 2023 08:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:31 PM IST
सार
आकांक्षा राना ने आईआईटी कानपुर से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री की उपाधि हासिल की। इससे पहले वह हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकीं हैं। गोरखपुर जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रयागराज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर जिम्मेदारियों को संभाल चुकीं हैं।
विज्ञापन
नवागत सीडीओ आकांक्षा राना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आकांक्षा राना ने विकास भवन पहुंच कर अलीगढ़ सीडीओ का चार्ज ले लिया। नवागत सीडीओ आकांक्षा राना 2017 बैंच की आईएएस अधिकारी होने के साथ आईआईटियन भी रही हैं।
विज्ञापन
सीडीओ आकांक्षा राना यूपी में जालौन के उरई की निवासी हैं। प्रारम्भिक शिक्षा उत्तर पूर्वी राज्यों से ग्रहण करने के बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री की उपाधि हासिल की। इससे पहले वह हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकीं हैं। गोरखपुर जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रयागराज में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर जिम्मेदारियों को संभाल चुकीं हैं।
विज्ञापन
सीडीओ आकांक्षा राना ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकता के बारे में बताया कि शासन की नीतियों का धरातल पर क्रियान्वयन करना, सरकार की जन-कल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी योजनाओं, कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लागू कर पात्रों को लाभान्वित करना और जनता दर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आम जनता की समस्याओं को सुन उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत चहुमुंखी विकास का बेहतर क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन