फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Air purifier will purify polluted air at Maris Road

अलीगढ़ः मैरिस रोड चौराहे पर दूषित हवा को शुद्ध करेगा एयर प्यूरीफायर

Mon, 07 Mar 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Air purifier will purify polluted air at Maris Road
मैरिस रोड चौराहे पर प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए लगाई गई एयर प्यूरीफायर मशीन। - फोटो : CITY OFFICE
मैरिस रोड चौराहे पर दूषित हवा को शुद्ध करने के लिए एयर प्यूरीफायर लगाया जा रहा है। चौराहे को लाइटों से भी सजाया गया है। पेंटिंग एवं ग्रीन कॉर्नर का काम अभी चल रहा है। कुछ समय पहले मंडलायुक्त गौरव दयाल एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ गौरांग राठी ने शहर के उद्यमी, कारोबारी एवं प्रबुद्ध लोगों से चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए सहयोग मांगा था। उसका परिणाम सामने आ रहा है। छेरत की कंपनी इंजीनियरिंग एंड एनवायरमेंटल सॉल्यूशंस ने मैरिस रोड चौराहे के सौंदर्यीकरण का जिम्मा लिया है। कंपनी करीब छह लाख रुपये खर्च कर एयर प्यूरीफायर लगा रही है।
विज्ञापन

एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। पेंटिंग और ग्रीन कार्नर बनाने का काम भी चल रहा है। कंपनी के डायरेक्टर साबिर अहमद ने बताया कि मैरिस रोड चौराहा कभी सिविल एरिया का सबसे खूबसूरत स्थान हुआ करता था। आबादी का दबाव बढ़ने के बाद यहां की हवा प्रदूषित हुई है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। अधिकारियों की पहल पर मैरिस रोड चौराहे को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है। यहां पर एयर प्यूरीफायर लगाया जा रहा है। सेंसर आदि लग गए हैं। एयर प्यूरीफायर के कुछ पार्ट्स बंगलूरू से आ रहे हैं। पेंटिंग एवं ग्रीन कार्नर आदि का काम फाइनल स्टेज में है। स्मार्ट सिटी के पीआरओ ओमैर इफ्तिखार ने बताया कि एयर प्यूरीफायर लगने से प्रदूषण एवं गर्मी से राहत मिलेगी। अन्य चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द होगा।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता की जानकारी देगा सेंसर
एयर प्यूरीफायर के साथ ही चौराहे पर सेंसर लग गया है। यह हवा में सल्फर डाईआक्साइड, कार्बन डाईऑक्साइड एवं धूल आदि की जानकारी देगा। इससे प्रदूषण के स्तर का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed