फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Air Force's Nasir won the wrestling

अलीगढ़ः पांच लाख की कुश्ती वायु सेना के नासिर ने जीती

Mon, 06 Dec 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Air Force's Nasir won the wrestling
वायु सेना के विजेता पहलवान नासिर को ट्राफी देते मजहर उल कमर और अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अखाड़ा तुरैया शाह ने गांव तालसपुर ब्लॉक लोधा में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें पांच लाख रुपये की इनामी कुश्ती वायु सेना के पहलवान भारत केसरी नासिर ने पंजाब के पहलवान मोनू को हराकर जीती। प्रतियोगिता में देशभर के पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

51 हजार की कुश्ती दिल्ली के काले पहलवान, 31 हजार की कुश्ती जावेद पहलवान, 11 हजार की कुश्ती मोहित ने जीती। कई कुश्ती बराबरी पर छूटीं। प्रतियोगिता में छोटी-बड़ी 157 कुश्ती लड़ी गईं। इस मौके पर यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर, छोटे पहलवान, शाहिद खलीफा, तैयब, कल्लू पहलवान, मुजाहिद असलम, भगत सिंह बाबा, शमशाद निसार आजमी, मोहम्मद अली, पहलवान हाजी उमर फौजी, ब्लॉक प्रमुख ठाकुर हरेंद्र सिंह, पप्पू ठाकुर को पगड़ी बांधकर उनका स्वागत किया गया। संचालन बिलाल पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed