{"_id":"5d263fae8ebc3e6ca435da4d","slug":"aigarh-news-chandaus-news-ali20801735","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग देख दुल्हन ने जयमाला डालने से कया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग देख दुल्हन ने जयमाला डालने से कया इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत नगला पदम के मजरा सिद्धनगर में मंगलवार की रात स्टेज पर दूल्हे को दिव्यांग देखकर दुल्हन ने जयमाला डालने से इंकार कर दिया। इससे बराती-घराती सन्न रह गए। दोनों पक्षों में बुधवार की सुबह तक समझौते की कोशिश चली लेकिन दुल्हन के इंकार पर दूल्हे समेत बरात बैरंग हो गई। आननफानन में कन्या पक्ष ने राजस्थान से एक युवक को बुलाकर लड़की की शादी कर दी।
यह बरात मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से आई थी। स्वागत सत्कार के बाद नाचते-झूमते हुए बराती विवाह पांडाल तक पहुंचे। रात करीब एक बजे वधु को जयमाला के लिए स्टेज पर बुलाया गया। स्टेज पर दूल्हे को लंगड़ाकर चलता देख दुल्हन ने जयमाला डालने से इंकार कर दिया।
इस पर सभी सन्न रह गए। दुल्हन नहीं मानी। बराती तो रात में ही ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) लौट गए लेकिन दूल्हा और परिवार के कुछ सदस्य रुक गए। बुधवार की सुबह दुल्हन को फिर मनाने की कोशिश हुई लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। इस बात की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कार्रवाई से बचते हुए दोनों पक्ष शादी न करने पर सहमत हो गए।