{"_id":"668cce44331b44a79b00a14c","slug":"agriculture-graduates-will-run-the-shop-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agri Junction: कृषि में स्नातक चलाएंगे दुकान, जिले में खुलेंगी 32 दुकानें, एक ही छत के नीचे बेच सकेंगे यह सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agri Junction: कृषि में स्नातक चलाएंगे दुकान, जिले में खुलेंगी 32 दुकानें, एक ही छत के नीचे बेच सकेंगे यह सब
Tue, 09 Jul 2024 11:15 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:15 AM IST
सार
कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के बैनर तले वन स्टाप शॉप खोलने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस केंद्र में बीज, उर्वरक, वर्मी कंपोस्ट आदि की ब्रिकी होगी। जहां कृषि स्नातक युवाओं को रोजगार और किसानों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
खाद-बीज की दुकान
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना (एग्री जंक्शन) के तहत अलीगढ़ जिले में 32 वन स्टाप शॉप खोली जाएंगी। जहां कृषि स्नातक युवाओं को रोजगार और किसानों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उपनिदेशक कृषि यशराज सिंह ने बताया कि स्वावलंबन योजना के बैनर तले वन स्टाप शॉप खोलने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस केंद्र में बीज, उर्वरक, वर्मी कंपोस्ट आदि की ब्रिकी होगी। योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 32 केंद्र खोलने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, कृषि विषय से पढ़ने वाले युवा 15 जुलाई तक इसका आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होने पर जिला स्तरीय समिति चयन करेगी। चयनित युवाओं को उद्यम स्थापना व संचालन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि व्यवसाय के लिए जरूरी लाइसेंस फीस में छूट मिलेगी। बैंक से ऋण के ब्याज पर 7.5 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। केंद्र के लिए 1000 रुपये प्रति माह किराया भी मिलेगा।
विज्ञापन