फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After the instructions of the CM, there was a churning on the drainage for hours

सीएम के निर्देश के बाद घंटों तक हुआ जलनिकासी पर मंथन

Tue, 18 Oct 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
After the instructions of the CM, there was a churning on the drainage for hours
मुख्यमंत्री के दौरे में जलभराव के मुद्दे पर मिले निर्देश के बाद इस समस्या के स्थायी समाधान खोजे जाने लगे हैं। इसी कड़ी में सोमवार शाम मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सांसद, विधायकों की मौजूदगी में नगर निगम व जल निगम अधिकारियों संग बैठक की, जिसमें आए सुझावों पर विचार के बाद तय हुआ कि इस एक माह में हर हाल में जल निकासी के स्थायी समाधानों पर काम होगा। इसके बाद सड़क दुरुस्त करने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बैठक में सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक संजीव राजा, एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने अपने अपने तरीके से लोगों से आए सुझाव के अनुसार जल निकासी के मुख्य कारण और उनके सुझाव बताए। इस दौरान संजीव राजा ने महेंद्र नगर व गूलर रोड इलाके में जलभराव की समस्या पर चर्चा की। इसी तरह मानवेंद्र सिंह ने भी शहर में संपवैल बनवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अनिल पाराशर ने एटा चुंगी से क्वार्सी तक नए नाले का निर्माण, कुछ जगह स्मार्ट सिटी के रुके पड़े ऐसे नालों को कनेक्ट करने पर जोर दिया, जो अधूरे पड़े हैं। क्वार्सी से जॉफरी ड्रेन की सफाई, कुछ जगहों पर पुलिया निर्माण आदि पर जोर दिया। सबसे ज्यादा जोर इस बात पर दिया गया कि जंक्शनों को जोड़ा जाए, सिल्ट की तलीझाड़ सफाई की जाए। साथ में नालों को कनेक्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा क्वार्सी से एटा चुंगी तक नए नाले के निर्माण, छर्रा अड्डा से आगरा रोड के अंडर नाले को जोड़े जाने पर सहमति बनी। मंडलायुक्त ने इन सभी सुझावों पर गंभीरता दिखाते हुए नगर निगम को तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं। नए नाले के प्रस्ताव पर डीपीआर बनाने को कहा गया है। तय हुआ है कि इस तरह की बैठक समय समय पर होगी, जिसमें पिछले प्रस्तावों की प्रगति पर चर्चा होगी।

विधायक अनिल पाराशर ने बताया कि सार्थक बैठक हुई है। जल्द इसके परिणाम दिखाई देंगे। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि इस बैठक में काफी महत्वपूर्ण प्रस्ताव आए हैं, जिस पर निर्देशित किया गया है। धीरे-धीरे शहर की समस्याओं को हर हाल में दूर किया जाएगा। सांसद सतीश गौतम ने बताया कि एक-एक कर सभी समस्याओं पर काम कराया जाएगा।
ये बने प्लान
-क्वार्सी से एटा चुंगी तक 25 करोड़ की लागत से नए नाले का डीपीआर बनेगा
-मीनाक्षी पुल, स्टेशन रोड, समद रोड, सेंटर प्वाइंट के नाले आपस में जोड़े जाएंगे
-छर्रा अड्डा से आगरा रोड को डाली गई अंडर लाइन को एक दूसरे से जोड़ा जाएगा
-गूलर रोड पर जल निकासी के समाधान के लिए भी नए सिरे से विकल्प खोजे जाएंगे
-एटा चुंगी और कयामपुर मोड़ पर भी नई पुलिया डालकर विकल्प तैयार किए जाएंगे
-सिविल लाइंस की जल निकासी के लिए तीन विकल्प मजबूती से जोड़े जाएंगे
-शहर के सभी नालों की तली झाड़ सफाई की व्यवस्था हर हाल में पूरी की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed