फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After locks, Aligarh will now secure Indian borders : PM

घर की सुरक्षा करते हैं अलीगढ़ के ताले, अब देश की सुरक्षा करेंगे यहां बने रक्षा उपकरण : मोदी

Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
After locks, Aligarh will now secure Indian borders : PM
लोगों का अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : CITY OFFICE
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में आए प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया। डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड की प्रगति का अवलोकन करने के बाद उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के ताले घरों और दुकानों की सुरक्षा करते हैं, लेकिन अब यहां बने रक्षा उपकरण देश की सीमाओं की सुरक्षा करेंगे। यही अलीगढ़ की बदली हुई नई पहचान होगी। प्रधानमंत्री ने राज्य विश्वविद्यालय को प्रतिरक्षा तकनीक के क्षेत्र का आगामी महत्वपूर्ण केंद्र बताया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में डेढ़ दर्जन से अधिक कंपनियां सैकड़ों करोड़ रुपये के निवेश से हजारों रोजगार पैदा करने वाली हैं। अलीगढ़ नोड में छोटे-छोटे हथियार, आयुध, ड्रोन, एयरोस्पेस, मेटल कंपोनेंट, एंटी ड्रोन सिस्टम, डिफेंस पैकेजिंग जैसे उत्पाद बन सकें, इसके लिए नए उद्योग लगाए जा रहे हैं। यह बदलाव अलीगढ़ व आसपास के क्षेत्र को नई पहचान देगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग अपने मकानों व दुकानों की सुरक्षा के लिए अलीगढ़ के ताले के भरोसे रहते हैं, क्योंकि अलीगढ़ का ताला अगर लगा होता है तो लोग निश्चिंत हो जाते हैं। कल तक जो अलीगढ़ तालों के जरिये घरों और दुकानों की रक्षा करता था, 21वीं सदी में ये मेरा अलीगढ़ हिंदुस्तान की सीमाओं की रक्षा करने का काम करेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय आधुनिक शिक्षा का एक बड़ा केंद्र तो बनेगा ही, साथ ही देश में डिफेंस से जुड़ी पढ़ाई, डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़ी टेक्नोलॉजी और मैनपावर बनाने वाला सेंटर भी बनेगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में जिस तरह शिक्षा, कौशल और स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर बल दिया गया है, उससे इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को बहुत लाभ होगा। अपनी सैन्य ताकत को मजबूत करने के लिए आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहे भारत के प्रयासों को इस विश्वविद्यालय की पढ़ाई नई गति देगी। आज देश ही नहीं दुनिया भी देख रही है कि आधुनिक ग्रेनेड और रायफल से लेकर लड़ाकू विमान, ड्रोन, युद्धपोत भारत में ही निर्मित करने का अभियान चल रहा है। भारत दुनिया के एक बड़े डिफेंस आयातक की छवि से बाहर निकलकर दुनिया के एक अहम डिफेंस निर्यातक की नई पहचान बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की इस बदलती पहचान का बड़ा केंद्र हमारा उत्तर प्रदेश बनने वाला है। यूपी के सांसद के नाते मुझे इस बात का विशेष गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए एमएसएमई में बनेंगे कई अवसर : मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ के तालों और हार्डवेयर को एक नई पहचान दिलाने का काम किया है। इससे युवाओं के लिए एमएसएमई में कई अवसर पैदा हो रहे हैं। अब डिफेंस इंडस्ट्री के जरिये भी यहां के मौजूदा उद्यमियों को विशेष लाभ होगा। नए एमएसएमई के लिए भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा। जो छोटे उद्यमी हैं, उनके लिए भी डिफेंस कॉरिडोर का अलीगढ़ नोड मौके बनाएगा। डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड में दुनिया की सबसे बेहतरीन मिसाइल ब्रह्मोस का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए अगले कुछ सालों में नौ हजार करोड़ रुपये निवेश किया जाएगा। झांसी नोड में एक और मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी बड़ी यूनिट लगने का प्रस्ताव है। यूपी डिफेंस कॉरिडोर ऐसे ही बड़े निवेश और रोजगार के अवसर लेकर आ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यूपी देश और दुनिया के हर छोड़े-बड़े निवेशक के लिए आकर्षक स्थान बनता जा रहा है। यह तब होता है, तब निवेश के लिए जरूरी माहौल बनता है। जरूरी सुविधाएं मिलती हैं। आज यूपी डबल इंजन सरकार के डबल लाभ का बहुत बड़ा उदाहरण है। योगी और उनकी पूरी टीम ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए यूपी को नई भूमिका के लिए तैयार किया है। अब सबके प्रयास से इसे और आगे भी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि समाज में विकास के अवसरों से जिनको दूर रखा गया, ऐसे हर समाज को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अवसर दिए जा रहे हैं। आज यूपी की चर्चा बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और बड़े फैसलों के लिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed