फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After liquor syndicate, now preparations for action on 206 cows smuggler

शराब सिंडिकेट के बाद अब 206 गोकशों पर कार्रवाई की तैयारी

Tue, 29 Jun 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
After liquor syndicate, now preparations for action on 206 cows smuggler
जहरीली शराब कांड के बाद अवैध शराब सिंडिकेट की तर्ज पर अब जिले के गोकश पुलिस के रडार पर आ गए हैं। जिले में दस साल से सक्रिय टॉप-206 गोकश चिह्नित किए गए हैं, जिनके खिलाफ थानावार निरोधात्मक कार्रवाई व संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इस सूची में ऐसे गोकशों को शामिल किया है, जिन पर कम से कम तीन या उससे अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सर्वाधिक जवां में गोकश पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इन गोकशों व गोतस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित सीओ व थाना प्रभारियों को समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इनका ब्योरा आपरेशन पहचान के तहत मोबाइल एप पर अपलोड व सत्यापन कर उसे आनलाइन किया जाएगा। इसके आधार पर साक्ष्य व आपराधिक इतिहास के अनुसार हिस्ट्रीशीट खुलवाने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर व संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई करने व गैंग भी पंजीकृत करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

ये है थानावार गोकशों की संख्या
जिले में सर्वाधिक गोकश जवां में 28, थाना खैर में 27, छर्रा में 21, देहलीगेट में 18, कोतवाली में 17, हरदुआगंज में 17, गांधीपार्क में 13, गभाना में 12, क्वार्सी में 10 पंजीकृत हैं। सिविल लाइंस में 3, सासनीगेट में 1, बन्नादेवी में 1, लोधा में 1, चंडौस में 5, अतरौली में 2, दादों में 5, पालीमुकीमपुर में 3, बरला में 9, गंगीरी में 2, अकराबाद में 6, मडराक में 1, गोंडा में 2, टप्पल में 2 व पिसावा में 4 पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यदि समीक्षा के दौरान किसी अपराधी पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो इसकी जिम्मेदारी तय करते हुए सीओ व एसओ को दंडित किया जाएगा। इस दौरान उनसे पूछा जाएगा कि आखिर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed