फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After half an hour in the toilet after being discharged

छुट्टी के बाद शौचालय में डेढ़ घंटे बंद रहा मासूम

Sun, 23 Dec 2018 01:50 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 23 Dec 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
After half an hour in the toilet after being discharged
बाथरूम में बंद होने वाला 6 वर्षीय देव - फोटो : Rupesh
शहर के धनीपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में गुरुवार को छुट्टी होने के बाद एक छह वर्षीय मासूम शौचालय में डेढ़ घंटे तक बंद रहा। दूसरी तरफ मां सीमा अपने मासूम को ढूंढकर थक चुकी थीं। इसी दौरान प्राइमरी विद्यालय से सटे एक छत से जब स्कूल में पड़ोसियों ने निगाह डाली तो बताया गया कि बच्चा शौचालय में है। इसके बाद चाबी निकालकर बच्चे को बाहर निकाला गया। तब कहीं जाकर मां की जान में जान आई। इस मामले में जांच के बाद बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने प्रधानाध्यापिका अमिता सिंह को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल के शिक्षक स्कूल परिसर में ताला लगाकर गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे घर जा चुके थे। इसी विद्यालय की कक्षा एक में पढ़ने वाला देव जब घर नहीं पहुंचा तो मां सीमा परेशान हो गईं। इस पर पहले तो मोहल्ले में काफी तलाशा, फिर भी नहीं मिला तो वह परेशान होकर स्कूल आ गईं। यहां देखा तो ताला लगा हुआ है। उनको रोता बिलखता देख काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच एक बच्चे ने आकर बताया कि स्कूल के शौचालय में एक बच्चा बंद है। जो छत से दिख रहा है। गनीमत रही कि शौचालय की चाबी सफाई कर्मचारी पर रहती है। इस पर चाबी मंगाई गई और बच्चे को पौने पांच बजे के लगभग बाहर निकाला गया। इस दौरान बच्चा थोड़ा परेशान था। अपने बच्चे को सही सलामत देखकर मां सीमा को चैन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बीईओ धनीपुर आलोक प्रताप श्रीवास्तव ने शुक्रवार दोपहर जांच की। उन्होंने एक घंटे बच्चे के बंद रहने की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय को सौंप दी है। रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने लापरवाही बरतने के मामले में प्रधानाध्यापिका अमिता सिंह को निलंबित कर दिया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों व परिजनों ने स्कूल जाकर जोरदार विरोध जताते हुए इस लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। इस दौरान शिक्षिकाएं लोगों को कोई जवाब न दे सकीं।

कुंडी खटखटाने पर देव ने नहीं दिया था जवाब
शिक्षिकाओं ने बताया कि वह प्रतिदिन प्रत्येक कमरे व शौचालय को देखकर जाते हैं कि कोई बच्चा अंदर तो नहीं है। गुरुवार दोपहर भी शौचालय की कुंडी खटखटाई थी, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। इस कारण सभी स्कूल बंद करके चले गए। 


साजिश की भी आ रही बू...
इस मामले में किसी साजिश की भी संभावना जताई जा रही है। इसका कारण है कि अगर शौचालय चेक ही किया गया था तो बच्चे के होने की जानकारी क्यों नहीं हुई। हो सकता है कि एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर जानबूझकर बच्चे को बंद किया गया हो। हालांकि इस मामले में बच्चों द्वारा शरारत करने के बारे में कहा जा रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला ने जब देव से बात की तो वह कुछ नहीं बोला। हां हताश जरूर नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed