फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After Fecture ragini play football

हड्डी टूटने के बावजूद पूरा मैच खेलकर रागिनी ने कराया इलाज

Sat, 21 Sep 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
After Fecture ragini play football
फुटबॉल मैच के दौरान घायल हुयी गोरखपुर मंडल की खिलाड़ी रागिनी। - फोटो : CITY OFFICE
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को 19 वर्षीय बालिका फुटबॉल सेमिफाइनल मैच में गोरखपुर की खिलाड़ी रागिनी सिंह की कॉलर बोन (गले की हड्डी) टूट गई। लेकिन इसके बावजूद वह पूरा मैच खेलती रही और मैच के समाप्त होने पर इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची। यहां फौरी इलाज न मिलने पर डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सीएमओ को फोन कर अस्थि (हड्डी) विशेषज्ञ को बुलवाया और इलाज करवाया।
विज्ञापन

पहला सेमिफाइनल मैच गोरखपुर बनाम बनारस के बीच हुआ। दूसरे हाफ में फुटबॉल अपने कब्जे में लेते देवरिया जिले की पत्थरदेवा ब्लॉक निवासी रागिनी सिंह पुत्री जितेंद्र सिंह की एक खिलाड़ी से टक्कर हो गई। इस दौरान उसे दर्द का अहसास हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद रागिनी ने मैच खेला। समय समाप्ति पर मैच टाई हो गया तो एक्सट्रा टाइम दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भी रागिनी खेलती रही। एक गोल से जब गोरखपुर हार गई तो रागिनी को तेज दर्द होने लगा। उसे रोता देख तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मलखान सिंह में तुरंत इलाज न मिलने पर अधिकारियों ने फोन किया तो डॉक्टर उपलब्ध हुए। कालर बोन टूटने पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। कोच अजीत कुमार पटेल ने बताया कि अब हालत पहले से अच्छी है। दर्द नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed