फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After all, what kind of hostility to children: Salma

आखिर बच्चों से कैसी दुश्मनी : सलमा

Sun, 17 Sep 2017 02:24 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 17 Sep 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
 After all, what kind of hostility to children: Salma
आखिर बच्चों से कैसी दुश्मनी : सलमा - फोटो : Rupesh
मदरसा चाचा नेहरू के वाटर कूलर में जहरीला पदार्थ मिलाने की खबर से पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी अवाक हैं। वह कहती हैं, ‘समझ में नहीं आता है कि भला बच्चों से किसी की दुश्मनी कैसे हो सकती है। सोचकर रूह कांप जाती है। घिन आती है ऐसे लोगों पर, जो कारनामे को अंजाम देने के फिराक में रहते हैं’। अलनूर चैरिटेबल सोसाइटी की चेयरपर्सन सलमा अंसारी से इस घटना से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से बातचीत के मुख्य अंश...
विज्ञापन


सवाल : आखिर बच्चों से किसकी दुश्मनी है?
जवाब : देखिये, वर्ष 2000 में मदरसा चाचा नेहरू की बुनियाद पड़ी है, तब से कुछ लोगों को जलन हो रही है। कई स्कूलों में ताले लटक गए हैं। मेरा कुछ बिगाड़ नहीं सकते हैं, इसलिए बच्चों को निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन

सवाल : गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल जैसी घटना हो सकती थी?
जवाब : बिल्कुल। शुक्रिया अफजल का, जो एक फरिश्ता बनकर सामने आ गया। वरना हादसा कितना बड़ा होता, सोच कर भी डर लगता है। वह कौन बेरहम थे, जिन्होंने इतना घिनौना कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इस मामले की जानकारी ली?
जवाब : जी हां, उन्होंने मामले की जानकारी ली है। 
सवाल : मदरसे में कितने बच्चे पढ़ते हैं?
जवाब : मदरसे में तकरीबन चार हजार बच्चे दो शिफ्ट में पढ़ते हैं। हॉस्टल भी है। यही बात कुछ लोगों को नागवार लग रही है।
सवाल : मदरसे कब आएंगी?
जवाब : अभी शुक्रवार को अलीगढ़ में ही थी। जल्द ही वह मदरसे आएंगी। 
सवाल : सुरक्षा व्यवस्था में कोई बढ़ोत्तरी होगी?
जवाब : सुरक्षा व्यवस्था दुगुनी कर दी गई है। रात को गनमैन की तैनाती कर दी गई है।

मदरसा में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अलनूर चैरिटेबल सोसाइटी की चेयरपर्सन सलमा अंसारी ने बताया कि मदरसा चाचा नेहरू में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कैमरे खरीदे जा चुके हैं। कैमरे लगने की देरी पर उन्होंने कहा कि मदरसा इमदाद पर चलता है, इसलिए जरूरी चीजों को पहले खरीदा जाता है। मसलन, किताबें खरीद ली गईं। उन्होंने कहा कि मदरसा के गेट के सामने बच्चों की छुट्टी के दौरान भीड़ लग जाती है। इसके लिए पुलिस प्रशासन भी इस व्यवस्था को संभालने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब फिर उनसे इसके लिए अनुरोध किया जाएगा। दुकानें ज्यादा खुलने से यहां परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed