{"_id":"67647cdb560bdfa2d40732b4","slug":"after-a-month-electricity-production-started-in-three-units-of-the-power-house-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100824-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक महीने बाद पॉवर हाउस की तीन यूनिटों में बिजली उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक महीने बाद पॉवर हाउस की तीन यूनिटों में बिजली उत्पादन शुरू
विज्ञापन
नवंबर की शुरुआत में अचानक बिजली की मांग घटने के कारण हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस की तीन यूनिटों (आठ, नौ और दस नंबर यूनिट) में उत्पादन बंद करा दिया गया था। इन तीनों यूनिटों में बिजली उत्पादन बीती 16 और 17 नवंबर को बंद करा दिया गया था। एक महीने बाद बिजली की मांग दोबारा से होने पर बृहस्पतिवार सुबह तीनों यूनिटों में बिजली उत्पादन शुरू करा दिया गया है।
परियोजना के महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर आठ नंबर यूनिट सुबह 10.30 दस बजे, नौ नंबर यूनिट सुबह साढ़े छह बजे व दस नंबर यूनिट सुबह 5.45 बजे चालू कर दी गई। तीनों यूनिटें देर रात तक बिजली उत्पादन करने लगेंगी। सात नंबर यूनिट काफी दिनों से बंद चल रही है। इसके संबंध में अभी तक आदेश नहीं आया है।
गौर हो कि लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर बीती 16 और 17 नवंबर को उक्त तीनों यूनिटों में उत्पादन बंद करा दिया गया था। आठ नंबर व नौ नंबर की यूनिट 16 नवंबर को रात्रि 12 बजे बंद हो गई थीं। दस नंबर यूनिट का उत्पादन 17 नवंबर को दस बजे बंद करा दिया गया था। जिससे हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर पावर हाउस का बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया था।
विज्ञापन
-- -- -- --