फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After 33 years, the district got the ANM training center

33 वर्षं बाद जिले को मिली एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की सौगात

Fri, 12 Aug 2022 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
After 33 years, the district got the ANM training center
जनपद के बन्नादेवी स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, अपर निदेशक डॉ. वीके सिंह, सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि बन्ना देवी स्थित एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र एक बार फिर बच्चों के लिए खोल दिया गया है। इसके लिए 33 वर्ष बाद एएनएम करने वाली बच्चियां फिर से प्रशिक्षण ले सकेंगी। उन्होंने उन्होंने कहा कि अभी तक एएनएम कोर्स करने वालों को निजी अस्पताल में प्रशिक्षण लेना पड़ता था, लेकिन अब सरकारी खर्च पर यह प्रशिक्षण एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र पर दिया जाएगा। इसके लिए 29 बच्चों को सिलेक्शन लखनऊ द्वारा किया जा चुका है। लेकिन अभी 21 और बच्चों को चयन प्रक्रिया बाकी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रोहित सक्सेना ने बताया कि 33 वर्ष बाद फिर एएनएम करने वाले बच्चों को छात्रावास समेत ट्रेनिंग का लाभ मिलेगा। अभी तक यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कोल्ड चेन संचालित किया जा रहा था, लेकिन अब यहां एएनएम करने वाले प्रशिक्षुओं को बन्नादेवी स्थित एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र पर ही इन बच्चों को सरकारी खर्च पर ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके माथुर, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. रोहित सक्सेना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एमपी सिंह और डिप्टी डीआईओ शरद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed