{"_id":"57d5b4904f1c1bb461318dce","slug":"aelana-ll-take-it-on-the-stove-bread-made-of-urban-law-divorce","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी बहू का ऐलानः चूल्हे पर रोटी बनवाई तो ले लूंगी तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी बहू का ऐलानः चूल्हे पर रोटी बनवाई तो ले लूंगी तलाक
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
पारिवारिक उलझनों में चल रहे पति-पत्नी के विवाद बहुत छोटी हद तक आ जाते हैं। शनिवार को महिला थाने में ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जिसमें शादी के चंद दिन बाद घर ब्याह कर आई शहरी बहू ने साफ कह दिया कि चूल्हे पर रोटी नहीं बनाऊंगी, चाहे तलाक ले जाऊंगी। यह बात सुनकर खुद महिला थाने की काउंसलर हैरत में पड़ गईं। हालांकि दोनों के बीच सुलहनामे का प्रयास अभी जारी है।
बन्नादेवी क्षेत्र की रहने वाली युवती की नजदीकियां सासनीगेट क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक से चार वर्ष पूर्व हो गई थीं। शादी से पहले ही दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी समझने लगे। पिछले वर्ष शादी हो गई। युवती अपने ससुराल जाती है जहां घर व माहौल पूरी तरह से गांव का ही होता है।
खाना गैस पर नहीं, बल्कि चूल्हे पर बनाया जाता है। जब बहू को चूल्हे पर खाने के लिए बैठाया गया तो वह पहले दिन तो कुछ देर के लिए बैठी, लेकिन दूसरे दिन उसने खाना बनाने से साफ मना कर दिया। कुछ दिन के बाद वह अपने मायके आ गई। अब तो ससुराल जाने से तौबा कर लिया।
विज्ञापन
मामला महिला थाने पहुंचा। जब सच्चाई तक पुलिस पहुंची तो पता चला कि विवाद कोई और नहीं बल्कि चूल्हे पर रोटी और लंबे घूंघट का है।
युवक कहता है कि उसे यदि साथ रहना है तो घूंघट में उसे रोटी चूल्हे पर बनानी पड़ेगी।
पत्नी साफ मना कर देती है। कहती है कि वह उसके साथ नहीं रह पाएगी। यदि खाना गैस पर नहीं बनवाया गया तो वह तलाक ले लेगी। महिला थाने में काउंसलरों का कहना है कि विवाद बहुत छोटी बात को लेकर है, जिसे जल्द खत्म कराने का प्रयास किया जा रहा है।