फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Advocates will gherao SDM Sadar by taking out bike rally on 24th

हाथरस: 24 को बाइक रैली निकाल एसडीएम सदर का घेराव करेंगे अधिवक्ता

Fri, 17 Feb 2023 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 17 Feb 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Advocates will gherao SDM Sadar by taking out bike rally on 24th
तहसील सदर का गेट बंद कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद
दीवानी परिसर में साफ-सफाई नहीं होने से अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को जिला बार एसोसिएशन हाथरस की एक बैठक जिला बार हाल में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता 24 फरवरी को बाइक रैली निकालकर एसडीएम सदर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष ममता कौशिक ने बैठक में बताया कि महिला वादकारियों व महिला अधिवक्ताओं के लिए किसी भी तरह की सुलभ शौचालय की कोई व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। न्यायालय परिसर में वादकारियों के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालयों में साफ-सफाई कराने, खराब हैंडपंप ठीक कराने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम सदर ने पोर्टल पर यह जानकारी दी गई है कि दीवानी परिसर में साफ-सफाई करा दी गई है। जबकि दीवानी परिसर में सफाई नहीं कराई गई है। ऐसे में 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे अधिवक्ता शहर में बाइक रैली निकालेंगे और तहसील सदर पहुंचकर एसडीएम सदर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अजय भारद्वाज व संचालन सचिव पवन शर्मा ने किया। बैठक में मीडिया प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, गोलू शर्मा,जालिम सिंह, दिनेश देशमुख, मनमोहन शर्मा, मोहन पंडित, दुर्वेश खान, अजय कुमार शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed