फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Advocates protest in Tehsil, announce work boycott

Aligarh News: तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार का ऐलान

Fri, 13 Mar 2026 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest in Tehsil, announce work boycott
तहसील खैर परिसर में बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। सिविल बार के पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और एसडीएम की कार्यशैली के विरोध में नारेबाजी करते प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली में अनियमितताएं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इन समस्याओं को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर रहे थे और बार-बेंच के बीच समझौते के बाद लंबित मामलों के निस्तारण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। अधिवक्ताओं ने बताया कि 11 मार्च को उपजिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया। बाद में बार अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा और अमर सिंह जादौन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्याओं का समाधान होने तक सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। बैठक में सत्येंद्र शर्मा, रघुकुल तिलक गौड़, संजय शर्मा, चंद्रशेखर सारस्वत, जितेंद्र गौतम, अजय चौहान, आनंद गौतम, विजयकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed