फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Advocate commits suicide by shooting himself

अलीगढ़ः तमंचे से गोली मारकर अधिवक्ता ने की आत्महत्या

Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Advocate commits suicide by shooting himself
अधिवक्ता आशीष की आत्महत्या के बाद घटना स्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के विष्णुपुरी में बृहस्पतिवार दोपहर दीवानी में प्रेक्टिसरत अधिवक्ता ने घर में तमंचे से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय अधिवक्ता की पत्नी व बेटा घर में नहीं थे। हां, भाई का परिवार था। जब कमरे से गोली की आवाज सुनी तो परिवार के होश उड़ गए। आनन-फानन कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जब तक देर हो चुकी थी। खबर पर पहुंची पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट व दो तमंचे बरामद किए हैं। सुसाइड नोट में खुद की डिप्रेशन की बीमारी व निजी परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या का उल्लेख किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विष्णुपुरी के 55 वर्षीय अधिवक्ता आशीष कुमार कौशल दीवानी में प्रेक्टिस करते थे। उनकी पत्नी ओएलएफ में शिक्षिका हैं, जबकि बेटा नोएडा में एमएनसी में सेवारत है। घर में उनके भाई का परिवार भी रहता है। वाकये के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर उनकी पत्नी स्कूल गई थीं। तभी उन्होंने दो बजे करीब खुद को कमरे में बंद कर कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। परिवार के सदस्यों ने जब फायर की आवाज सुनी तो उनके कमरे की ओर दौड़े। बाद में दरवाजा तोड़ा तो उनका शव जमीन पर पड़ा था। इस सूचना पर सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अलावा बार एसोसिएशन के सचिव संजय पाठक सहित तमाम अधिवक्ता पहुंच गए। खबर पर पत्नी भी स्कूल से आ गईं। पुलिस ने कमरे की जांच करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस को कमरे से .32 बोर व 12 बोर के दो तमंचे मिले हैं, जिनमें से .32 बोर के तमंचे से अधिवक्ता ने खुद को गोली मारी थी। इसके अलावा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें खुद की डिप्रेशन की बीमारी व निजी परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या करने का उल्लेख है। साथ में लिखा है कि परिवार के किसी सदस्य को परेशान न किया जाए। इधर, खबर पर लौटीं पत्नी ने भी पुलिस को बताया कि वे पिछले कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने संभवत: यह कदम उठाया है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह के अनुसार फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। अधिवक्ता ने सुसाइड नोट में निजी वजह से आत्महत्या का उल्लेख किया है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वहीं करीब पांच माह पहले उनके भाई का भी देहांत हो चुका है। तभी से वे परेशान थे। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज मिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत
अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की आंबेडकर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को राजमिस्त्री की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया है कि 55 वर्षीय अजय सिंह सुबह वह घर पर थे। तभी अचानक सीने में दर्द होकर बेहोश हो गए। इस पर परिजन दीनदयाल अस्पताल ले गए। मगर उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने मौत पर संदेह व्यक्त किया तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। पुलिस के अनुसार बाकी तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed