{"_id":"6194099745591a7a382b844e","slug":"adverse-entry-to-dr-durgesh-warning-to-dr-mathur-and-dr-rajput-city-office-news-ali2783137142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः डॉ. दुर्गेश को प्रतिकूल प्रविष्टि, डॉ. माथुर व डॉ. राजपूत को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः डॉ. दुर्गेश को प्रतिकूल प्रविष्टि, डॉ. माथुर व डॉ. राजपूत को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआरएस पोर्टल पर विभाग से संबंधित शिकायतों का समय से निरस्ताण न करने के मामले में एसीएमओ एवं आईजीआरएस के नोडल अधिकारी डॉ. दुर्गेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। लेखाकार अजय कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन आहरित न करने का आदेश दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में धीमी प्रगति पर प्रवेश कुमार व आकाश गौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। परिवार नियोजन कार्यक्रम में शिथिलता पर वैभव मिश्रा एवं मेहरोज तसलीम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कोविड टीकाकरण अभियान में लक्ष्य प्राप्ति नहीं होने पर एसीएमओ एवं टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एमके माथुर को कठोर चेतावनी पत्र जारी किया गया है। कम प्रगति पर यूपीएचसी मौलाना आजादनगर, जीवनगढ़ एवं जमालपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा सीएचसी चंडौस, टप्पल एवं खैर के चिकित्सा अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। माह नवंबर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया गया है।
सीएचसी जवां की एएनएम पिंकी का एक माह का वेतन रोका गया है। सीएचसी गोंडा की एएनएम आबिदा, मिथलेश एवं विनीता सिंह को टीकाकरण में खराब प्रदर्शन पर कठोर चेतावनी दी गई है। सीएचसी अतरौली पर आयोजित नसबंदी शिविर में डॉ. चंचल द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए मोहनलाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय की सीएमएस को लिखा गया है। एचएमआईएस कार्यक्रम की गति धीमी होने पर पोर्टल पर कार्य करने वाले डॉटा एंट्री ऑपरेटर जितेंद्र, चंद्रप्रकाश, मीनू, लोकेश, फिरोज का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ कार्यालय के प्रधान सहायक रामबाबू 15 नवंबर को बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित थे। एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. बीके राजपूत द्वारा मुख्यालय पर निवास न करने तथा संबंधित कार्यक्रमों में रुचि न लेने पर चेतावनी पत्र जारी किया गया है।